- राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 290

RANCHI:राज्य में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा हमला बुधवार को हुआ। राज्य के छह जिलों से कुल 42 नए कोविड-19 इन्फेक्टेड मरीज सामने आए हैं। इसमें से तीन को छोड़ कर सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं, जो किसी न किसी राज्य से वापस लौटे हैं। मई के महीने में 8 तारीख को 22, 14 को 22 और 19 तारीख को 16 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 290 हो गई है। पहली बार राज्य में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं।

अब गढ़वा पहले स्थान पर

बुधवार को गढ़वा में 18, हजारीबाग में 6, कोडरमा में 5, जमशेदपुर में 9, गिरिडीह में 2 और सरायकेला व गुमला में एक-एक नए मरीज मिले। इसके साथ ही गढ़वा में सबसे ज्यादा एक्टिव केसेज हो गए हैं। यहां पूर्व में 29 पॉजिटिव केस पाए गए थे, जबकि तीन स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार 26 एक्टिव केसेज के साथ बुधवार को मिले 18 नए मरीजों को जोड़कर इस जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 44 हो गई है। इस तरह गढ़वा पूरे राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या

अब 158 एक्टिव केस

राज्य भर में अब 158 एक्टिव केस रह गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 290 है, जिसमें 129 लोग ठीक भी हुए हैं। तीन की मौत हो चुकी है। बुधवार को मिले सभी मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी हैं, जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। इधर, बुधवार को रांची में दो और मरीज स्वस्थ हुए। रांची में अब 12 पॉजिटिव केस ही बचे हैं।

कहां से कितने मरीज

गढ़वा -18

हजारीबाग - 06

कोडरमा - 05

जमशेदपुर - 09

गिरिडीह - 02

गुमला - 01

सरायकेला - 01