-रांची के तीन और गढ़वा के एक में कोविड-19 इंफेक्शन पाया गया

-हाफ सेंचुरी से एक कदम दूर है स्टेट, अब तक 49

-राज्य सरकार ने मरने वालों का आंकड़ा सुधारा, 3 बताया

RANCHI: करीब 36 घंटे की खामोशी के बाद बुधवार को राज्य में चार और कोरोना पॉजजिटिव मरीज पाए गए। तीन हिंदपीढ़ी इलाके के हैं, तो एक गढ़वा का रहने वाला है। बुधवार शाम रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्त्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 49 हो गया है। रांची में बुधवार को मिले सभी नये मरीज हिन्दपीढ़ी मुहल्ले के रहने वाले हैं। एक मरीज 28 साल का युवक है, जिसका भाई 16 अप्रैल को ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा दो अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

मौत का आंकड़ा तीन, ठीक हुए 8

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के शिकार लोगों की मौत के आंकड़े में सुधार करते हुए इसे तीन कर दिया है। कल तक स्वास्थ्य विभाग केवल 2 मौतें बता रहा था, जबकि मंगलवार को ही सुबह एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। उनकी मौत को कई अन्य बीमारियों के साथ जोड़ कर देखते हुए मिश्रित रोग को काउज ऑफ डेथ माना गया है। इधर, अच्छी खबर यह है कि अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8 हो गई है। अकेले रांची के 5 लोगों में कोरोना निगेटिव पाया गया है। वहीं हजारीबाग के दो और सिमडेगा के एक मरीज भी ठीक हुए हैं।

झारखंड में कोरोना का हाल

जिला मरीज/ मौत/ स्वस्थ हुए

रांची 28/2/5

बोकारो 10/1/0

हजारीबाग 03/0/2

धनबाद 02/0/0

सिमडेगा 02/0/1

कोडरमा 01/0/0

गिरिडीह 01/0/0

देवघर 01/0/0

गढ़वा 01/0/0