रांची: राजधानी में कोरोना अपना विकराल रूप लेता जा रहा है। हर तरफ लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा है। अब लोग घरों में रहकर इलाज का इंतजार कर रहे हैं। लोग खुद से आरोग्य सेतु एप्प पर पॉजिटिव घोषित कर रहे हैं, ताकि प्रशासन की नजर पडे़ और उनका इलाज हो सके। जी हां, रांची में 757 लोगों ने आरोग्य सेतु एप्प पर खुद को कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया है।

6.37 लाख लोगों ने किया एप्प डाउनलोड

रांची जिले में छह लाख 57 हजार लोगों ने अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड किया है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही रांची के लोगों ने एप्प को भी काफी संख्या में डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। पिछले साल लोगों को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था, लेकिन लोग डाउनलोड नहीं कर रहे थे। इस बार लोगों ने खुद से आगे बढ़कर एप्प को डाउनलोड किया है। पिछली बार जो पॉजिटिव लोग होते थे, उनको एप्प डाउनलोड करना मैंडेटरी था, बाद में लोग एप्प को अनइंस्टॉल कर देते थे।

प्रशासन कर रहा मॉनिटरिंग

रांची में जितने लोगों ने भी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड किया है, खुद को पॉजिटिव घोषित किया है। साथ ही सरकारी आंकडे़ में जितने लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उन पर प्रशासन की ओर से नजर भी रखी जा रही है। उन सभी लोगों को मोबाइल ऑन रखने को कहा गया है। सभी मोबाइल का ब्लूटूथ भी ऑन रखना है। पॉजिटिव मरीज अगर कहीं बाहर घूमते हैं तो प्रशासन की टीम उनपर नजर रख रही है।

बड़े काम का है यह एप्प

जिला सूचना पदाधिकारी शिव बनर्जी ने बताया कि यह एप्प भले ही आपको एक साधारण एप्प जैसा दिखती हो, लेकिन इसकी बड़ी खासियत है। यह एंड्रॉयड और आईफ ोन दोनों पर उपलब्ध है। यह एप्प जीपीएस यानी फ ोन की लोकेशन और उसके ब्लूटूथ कनेक्शन की मदद से आपके आसपास मौजूद लोगों की डिटेल्स भी पता करता रहता है। मान लीजिए आप कहीं भी जाएं तो फोन का जीपीएस आपकी लोकेशन ट्रैक करेगा, जबकि ब्लूटूथ की मदद से यह एप्प आसपास मौजूद लोगों के फ ोन की समान एप्प को ट्रेस करके उनका लगातार मिलान करता रहता है। इसका फ ायदा यह होता है कि अगर आप किसी जगह पर एक अन्य आरोग्य सेतु एप्प होल्डर के संपर्क में आए और इसके कुछ दिन बाद वो व्यक्ति या उसके घर का कोई मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो आरोग्य सेतु एप्प अपना असली कमाल दिखाएगा और आपको बता देगा कि उस दिन जिस जगह पर आप एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे और आज वो या उसके परिवारीजन में कोरोना पाया गया है।

हाई रिस्क वालों की हेल्प

फ ोन में आरोग्य सेतु एप्प होने पर हाई रिस्क का अलर्ट दिखाने पर तुरंत ही आइसोलेट होने की जरूरत है, या बीमारी का जरा सा भी कोई लक्षण महसूस होने पर आपको अपना टेस्ट कराना होगा। रांची में जितने ज्यादा लोगों के स्मार्टफ ोन में आरोग्य सेतु एप्प इंस्टॉल होगा। शहर में कोरोना की ट्रेसिंग उतनी ही ज्यादा सटीक और मजबूत हो पाएगी।

रांची में अब तक छह लाख 57 हजार लोगों ने आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड किया है। इसमें से 757 लोगों ने एप्प पर ही खुद को पॉजिटिव घोषित किया है। जिन लोगों ने भी इस एप्प को डाउनलोड किया है, उन पर नजर भी रखी जा रही है।

-शिव बनर्जी, जिला सुचना पदाधिकारी, रांची