- सक्रिय मरीजों से अधिक हुई स्वस्थ होनेवाले की संख्या, 21 नए मरीज मिले

- राज अस्पताल में भर्ती थे गुमला के 81 वर्षीय वृद्ध, जूझ रहे थे कई बीमारियों से

रांची : कोरोना संक्रमण को मात देकर लगातार स्वस्थ होते मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण राज्य में जहां कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों से अधिक अब स्वस्थ होनेवाले की संख्या हो गई है, वहीं नए मरीजों के मिलने की रफ्तार भी कम हुई है। इस बीच रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान संक्रमित पाए गए गुमला के 81 वर्षीय वृद्ध की सोमवार को रिम्स में मौत हो गई। वह पहले से ही किडनी व अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

रांची में छह नए मामले

राज्य में अबतक 905 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। इधर, सोमवार को राज्य में 21 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इनमें खूंटी में छह, चतरा में पांच, लोहरदगा में तीन, रांची में छह तथा गिरिडीह में एक संक्रमित शामिल हैं। गिरिडीह के राजधनवार का निवासी 46 वर्षीय पुरुष रांची के ही आलम नर्सिग होम में भर्ती था जिसकी निजी लैब में जांच के बाद पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वहीं, रिम्स के डेंगू वार्ड में भर्ती चार संभावित मरीजों के भी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं, रांची के ही दो अन्य लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि पलामू का रहने वाला एक युवक कुवैत से लौटा था जो संक्रमित पाया गया। एक अन्य संक्रमित चर्च रोड का रहने वाला है। दोनों की जांच रिपोर्ट सदर अस्पताल के ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव आई थी, जिसे दोबारा जांच के लिए रिम्स भेजा गया था। वहां भी दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इधर, 21 नए मरीज मिलने से राज्य में कुल सक्रिय केस की संख्या 872 हो गई है। इस तरह कोरोना के कुल मामले 1786 हो गए हैं। इनमें 905 ठीक भी हुए हैं। वहीं, सोमवार को गुमला निवासी वृद्ध की मौत होने से राज्य में होनेवाली मौत की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

जिला : एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम : 201

सिमडेगा : 149

रामगढ़ : 59

हजारीबाग : 36

धनबाद : 18

गुमला : 48

कोडरमा : 85

गिरिडीह : 11

पश्चिमी सिंहभूम : 40

गढ़वा : 30

चतरा : 23

रांची : 46

सरायकेला-खरसावां : 23

जामताड़ा : 26

लातेहार : 20

पाकुड़ : 24

लोहरदगा : 12

खूंटी : 17

पलामू : 13

बोकारो 04

देवघर : 00

साहिबगंज : 00

दुमका : 00

गोड्डा : 00