रांची (ब्यूरो)। अध्यक्ष के एक पद के लिए तीन उम्मीदवार अशोक नारसरिया, प्रेम मित्तल, रतन मोदी, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए तीन उम्मीदवार पवन कनोई, मनोज चौधरी और सुरेश जैन, उपसचिव के दो पद के लिए छह उम्मीदवार अजय कुमार डिडवानिया, अशोक कुमार पुरोहित, कन्हैया लाल भरतिया, बिजय कुमार खोवाल, भरत कुमार बगडिय़ा, मंजीत जाजोदिया उम्मीदवार हैं। निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार बुधिया ने बताया कि सचिव के लिए सिर्फ कौशल कुमार राजगढिय़ा तथा कोषाध्यक्ष के लिए सिर्फ कमल कुमार जैन उम्मीदवार हैं।

कार्यकारिणी के उम्मीदवार

अरुण बुधिया ने बताया कि कार्यकारिणी समिति के 20 पदों के लिए 38 सदस्यों में कुमार खेतान, अजय कुमार डिडवानिया, अजय कुमार बजाज (बंटी), आनन्द जालान, अभिषेक चौधरी (बंटी), अशोक कुमार पुरोहित, अशोक कुमार लाठ, कन्हैया लाल भरतिया, कमल खेतावत, कमल शर्मा (कल्लू), किशन कुमार पोद्दार, जितेश अग्रवाल, नन्द किशोर आर्य, निर्मल बुधिया, प्रकाश काबरा, प्रकाश चन्द नाहटा, प्रेम मित्तल, प्रमोद कुमार बगडिय़ा, पवन कुमार केडिया, बिजय कुमार खोवाल, बसंत कुमार गौतम (शर्मा), मनोज कुमार रूईया, मंजीत जाजोदिया, मनीष लोधा, राजेश कौशिक, रतन कुमार मोर, राम बांगड़, रमन बोड़ा, ललित कुमार पोद्दार, विकास गोयल, सचिन अग्रवाल (मोतिका), सज्जन कुमार पाडिय़ा, सुनील कुमार केडिया, शम्भू कुमार छावछरिया, संजय कुमार सर्राफ, सुरेश कुमार चौधरी, विनोद कुमार जैन, विनोद कुमार बेगवानी (जैन), उम्मीदवार हैं।

14 तक नाम वापसी

समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 14 दिसंबर, मंगलवार को संध्या 5 बजे तक है। आवश्यक होने पर 19 दिसंबर (रविवार) को पूर्वाहन 11 बजे से मतदान कराया जायेगा। मतदान में फोटो पहचान पत्र आवश्यक है। 2033 सदस्यों को मतदान का अधिकार रहेगा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों तथा सदस्यों से निवेदन किया है।