RANCHI: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने ढाई महीने बाद अपनी टीम का गठन कर दिया है। रांची के अमित कुमार को युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है, वहीं टीम में सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री व सात प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं। छह प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। साथ ही सभी मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है।

कई पुराने लोगो की विदाई

नई टीम में लक्षमण गिलुआ ने कई पुराने पदाधिकारियों को ऑफिस बेयरर टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है, तो कई नए लोगों को मौका दिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता में जहां प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल जैसे लोगो को हटा दिया गया है, वहीं जेबी तुबिद को प्रवक्ता पद की जिम्मेवारी दी गई है।

पिछले विवाद का समाधान

लक्षमण गिलुआ से पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए विधायक ताला मरांडी द्वारा घोषित टीम को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने जिस टीम की घोषणा की थी उसमें मीरा मुंडा, अजयनाथ शाहदेव, जवाहर पासवान जैसे लोगों को टीम में रखा गया था, लेकिन नई टीम में किसी को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी नहीं दी गई है। वहीं, पुराने अध्यक्ष का विरोध करने वाले अमित कुमार को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

नई टीम

अध्यक्ष: लक्षमण गिलुआ

प्रदेश उपाध्यक्ष: हेमलाल मुर्मू, विद्युत वरण महतो, उषा पांडेय, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह

प्रदेश महामंत्री: सुनिल कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा

प्रदेश मंत्री: प्रदीप वर्मा, नवीन जायसवाल, घूरन राम, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह, नूतन तिवारी

प्रदेश प्रवक्ता:जेबी तुबिद, राजेश कुमार शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव,

दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर

प्रदेश कार्यालय मंत्री: हेमंत दास

प्रदेश मीडिया प्रभारी: शिव पूजन पाठक,

सह प्रदेश मीडिया प्रभारी: संजय जायसवाल

प्रदेश कोषाध्यक्ष: महेश पोद्दार

प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख: गणेश मिश्रा

प्रदेश मुख्यालय प्रभार:हेमंत दास

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: अमित कुमार

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष: आरती सिंह

अनुसूचित जनजाति मोर्चा: राम कुमार पाहन

अनुसूचित जाति मोर्चा: नीरज पासवान

अल्पसंख्यक मोर्चा: मो सोना खान

किसान मोर्चा: ज्योतिश्वर सिंह

पिछड़ा जाति मोर्चा: अमरदीप यादव