रांची (ब्यूरो) । ब्रिजफोर्ड स्कूल, करमटोली, बरियातु ब्रांच का वार्षिकोत्सव मनाया गया। उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकास चंद्र श्रीवास्तव, डीएसपी, आईटीएस, झारखंड पुलिस, विशिष्ट अतिथि नरेश केजरीवाल, विद्यालय के चेयरमेन नारायण जालान, स्कूल प्रबंधन के सभी सदस्य और ब्रिजफोर्ड करमटोली की प्राचार्या रुचि साबू ने किया.जीवनएक उत्सव थीम पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री कृष्ण की भक्तिमय गीत पर आधारित नृत्य के साथ स्वागत किया। प्री प्राइमरी के बच्चों ने स्पार्कलिंग सनशाइन पर थिरकते हुए जीव-जंतुओं के द्वारा मिलने वाली सीख एकता में बल को एक ड्रामा के ज़रिए द जंगल ट्रेक प्रस्तुत किया।

आगे बढऩे की कहानी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के हुनर को पहचानकर उन्हें सराहना और उनको आगे बढ़ाने में हर एक माता-पिता को उनका समर्थन देना चाहिए। जिंदगी सिर्फ़ पढ़ाई में आगे बढऩे की कहानी नहीं है। हमें बच्चों को खुलकर जीना तथा आगे आने वाली चुनौतियों का साकारात्मक सोंच के साथ सामना करने के लिए भी तैयार करना चाहिए। प्राचार्या रुचि साबू ने कहा कि ब्रिजफोर्ड बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें नैतिकता की भावना को विकसित करने पर ज़ोर देता है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने आबरा का डाबरा में मैजिक दिखाते हुए फ्लार डांस के ज़रिए सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के हाथों बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विवान मोदी, कुशल अखौरी, सिद्धी कुमारी, आरव सिंह, अर्णव आर्या, अदिति कुमारी, वेदांशी महंत, गौरीशा वर्मा ने जीता ऑल राउंडर स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर।

स्टार परफॉर्मर्स का खिताब

सौम्या गुप्ता और ध्रुवी सिंह को स्टार परफॉर्मर्स का खिताब मिला। मधुर मेडले जिंदगानी के माध्यम से हर परिस्थिति में हमें हंस के कठिनाइयों का सामना करने का संदेश दिया गया।