रांची (ब्यूरो) । 8वीं एशियन गोजो-रियू कराटे चैम्पीयनशिप का आयोजन श्री शीव छत्रपति स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स नेशनल गेम्स पार्क पूणे महाराष्ट्र में 7, 8 एवं 9 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसमें एशिया के सभी देशों की टीम भाग लेने के लिए भारत आ रही हैं। भारतीय टीम में सभी राज्यों से चयनित खिलाडी भाग लेंगे। झारखंड राज्य यूनियन ऑफ गोजो रीयू कराटे ऑरगनाईजेशन के चयनित खिलाडी भी भारतीय टीम के हिस्सा होंगे।

खिलाड़ी एवं कोच के नाम

बालिका वर्ग-1. समृद्धि पाण्डेय, 2. सनजीवनी सिंह, 3. वेदिका लाल, 4. अस्मीता शाह, 5. श्रुजनिका, 6. अन्वेषा गुप्ता, 7. जोया फातीमा, 8. प्राची तिर्की.बालक वर्ग -1. कमलनाथ महतो, 2. रूद्र प्रताप सिंह, 3. एरिल किस्कू, 4. वेदान्त लाल, 5. पार्थ रंजन के अलावा टीम की कोच सेन्साई पुनम कुमारी सिंह होगी एवं टीम मैनेजर जितेन्द्र कुमार पाण्डे होंगे। झारखंड राज्य यूनियन ऑफ गोजो-रियू कराटे ऑरगनाईजेशन के अध्यक्ष शिहन सैयद मोजीब उद्दीन, महासचिव शिहान साधन चन्द्र लोहार एवं सचिव सेन्हाई आशीश कुमार पाण्डेय ने टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हंै और अपने देश एवं राज्य का नाम रौशन करने को कहा है। यह जानकारी झारखण्ड राज्य यूनियन ऑफ गोजो-रियू कराटे ऑरगनाईजेशन के प्रेस प्रवक्ता अनूरंजन सिंह ने दी।