रांची (ब्यूरो) । राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची में रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज, पुरुष तथा महिला जूडो सेलेक्शन ट्रायल लिया गया। इसमें 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें से पूरुष वर्ग के 60 किलोग्राम में कारण कुमार, 66 किलोग्राम में प्रिंस कुमार, -73 किलोग्राम में मोहम्मद अब्बास अली, - 81 किलोग्राम में गौतम कुमार, -90 किलोग्राम में रोहित कुमार, -100 किलोग्राम में तनवीर आलम तथा 100 किलोग्राम से अधिक वर्ग में सौरव कुमार पाठक का चयन किया गया।
दीपांजली शर्मा का चयन
वहीं महिला वर्ग में -48 किलोग्राम में अमीषा आनंद, -52 किलोग्राम में मनीषा तीयू, -57 किलोग्राम में उषा मूर्मू, -63 किलोग्राम में पल्लवी कुमारी, -70 किलोग्राम में निधि कुमारी, -78 किलोग्राम में अर्चना कुमारी तथा 78 किलोग्राम से अधिक वर्ग में दीपांजली शर्मा का चयन किया गया। रेफरी के रूप में झारखंड जूडो एसोसिएशन के उपेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, अशिका रानी, सोनाली कुमारी, आदित्य कुमार तथा आयुष कुमार मौजूद थे। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में रांची यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी विजय कुमार, महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ दीपक प्रामाणिक, कामिल धान, डॉ मनीष चंद्र टुडू, विक्रांत सिंह, उदय कुमार तथा बालमिकी साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस मौके पर विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए विद्यार्थी तथा राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे।