रांची (ब्यूरो) । बुधवार को डिबडीह स्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में युवा जदयू की बैठक युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद माननीय खीरु महतो उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेण्डा पार्टी संगठन का पूरे प्रदेश में विस्तार एवं नई कमेटी का गठन था। बैठक को संबोधित करते निर्मल सिंह हुए खीरू महतो ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से अभी का समय बहुत महत्वपूर्ण है। अत: हम सभी कार्यकर्ताओं को इसे गंभीरता से समझना होगा। कुछ महीनों बाद ही लोक सभा का चुनाव है, इसे देखते हुए हमें अपनी रणनीति बनानी होगी। उन्होंने जदयू झारखंड नें एक नारा भी दिया- अब न बचेगा कोई भी छोर, जदयू चला गांव की ओर प्रदेश प्रदेश ने कहा कि पार्टी को गांव पंचायत स्तर तक पहुंचाना है और जनता के बीच उनके हक अधिकार को लेकर जन चेतना को बढ़ाना है।

कमिटी का गठन

बैठक में नई कमिटी का गठन का भी गठन हुआ। इस कमिटी में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारीणी सदस्य मिलाकर 28 पदाधिकारियों की पहली लिस्ट जारी की गई है। बैठक में झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ जनता दल (यू) रांची जिला का जिला अध्यक्ष पद पर आस्था किरण ने अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ जद (यू) की कार्यकारी अध्यक्ष वेणु गोपीनाथ पन्निकर की मौजूदगी रही। साथ ही पार्टी की सदस्यता लेकर पदभार ग्रहण किया। मौके पर मौजूद रेणु गोपीनाथ पन्निकर ने कहा कि आस्था किरण के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमिल, मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश प्रवक्ता सागर, संजय कुमार सिंह, फ़ैज़ अहमद, युवा प्रदेश महासचिव सुजीत वर्मा, रूपेश पासवान, सुखदेव बिरुलि, यशवंत सिंह, बृज मोहन सिंह, भूषण उरांव सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष शीतल सिन्हा ने किया।