- रांची एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैं¨डग

- कोलकाता से दूसरा विमान मंगा कर मुंबई भेजे गए यात्री

रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिन में करीब 2:45 बजे बड़ा हादसा होते-होते बचा। रांची से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेक आफ करते ही एक चील से टकरा गइ। विमान में 164 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। चील से टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को काबू कर लिया और रांची एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैं¨डग कराइ। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की जांच की। विमान में तकनीकी खामी आने की वजह से इसे रोक लिया गया है। कोलकाता से इंडिगो का दूसरा विमान मंगाया गया और शाम में लगभग 5:15 बजे यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।

टकरा गया चील

बताते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-341 उड़ते ही इससे चील टकरा गया। इंजीनियर फौरन अलर्ट हो गए। पायलट ने इमरजेंसी लैं¨डग कराइ। विमान के इमरजेंसी लैं¨डग करते ही सभी यात्री विमान से निकले। यात्रियों के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी। मुंबई जा रहे डोरंडा के राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही अहसास हुआ कि विमान से चील टकराई है, सभी यात्री घबरा गए। सभी प्रार्थना कर रहे थे कि विमान की सकुशल लैं¨डग हो जाए। विमान के रनवे पर उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही पायलट ने देखा कि एक चील टकराई है। पायलट ने उनसे बताया कि वह तो पहले घबरा गया था। बाद में उसने एक सेकेंड के अंदर ही हिम्मत जुटाई और विमान की इमरजेंसी लैं¨डग की। हादसा होते ही रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार शर्मा रनवे पर पहुंचे। सभी यात्रियों को लाउंज में बैठाया और उनके खाने-पीने का भी इंतजाम कराया।

-----

हादसे की होगी जांच :

रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी। रांची एयरपोर्ट पर 6 बर्ड चेजर तैनात थे। जोन गन भी तैनात हैं। दिन भर में जोन गन 150 दफा फायर भी करती है। इसके बाद भी चील विमान के सामने आ गया।

----

पिछले साल भी बर्ड हिट

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की घटना पहले भी होती रही हैं। पिछले साल आठ अगस्त को एयर एशिया का मुंबई जा रहा विमान रनवे पर ही चील से टकरा गया था। इसके इंजन से धुंआ भी निकलने लगा था। तब एयर एशिया के विमान पर 170 यात्री सवार थे। सभी बाल बाल बच गए थे।