रांची (ब्यूरो) । शुक्रवार को कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल (सीसीएल) एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आगामी 15 नवम्बर 2023 झारखंड रा'य स्थापना दिवस एव झारखंड के वीर सपूत स्वंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित दो दिवसीय बिरसा महोत्सव 2023 कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस बिरसा महोत्सव 2023 कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में राज्यसभा सांसद अदित्य साहू एवं बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर जोन्हा की अध्यक्षा नेहा महतो उपस्थित थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के प्राचार्य
एसके सिन्हा, रांची के ट्रैफिक
डीएसपी जीतवाहन उरांव,बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा दुबे, रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट रांची के इंजीनियर गौरव कुमार, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन, राहुल कुमार दुबे समेत कई गणमान्य अथिति उपस्थित थे।
धरती आबा की जीवनी
साथ ही साथ रोहित कुमार,हरीश कुमार, अजीत कुमार, अब्दुल जब्बार, महेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर ब'चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए धरती आबा के जीवनी को दर्शाया।
वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन एव प्रकृति के पूजक आदिवासी समुदाय के चित्र और उनके रहन सहन, पहनावा, भाषा और संस्कृति के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर ब'चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य सभी ब'चों के अंदर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालना था।
ताकि आने वाली पीढ़ी को समाज और देश में उनके योगदान को हमेशा बताया जाए। इस अवसर पर निराकार आचार्या, ब्रजेश सिन्हा प्रमोद सहाय, कृष्णा प्रसाद, जया जयशवाल, लक्ष्मी सिन्हा, लक्ष्मी कुमारी, नमिता सिंह, श्रुति देशमुख आदि कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित थे।