रांची (ब्यूरो) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दुमका लोकसभा के अंतर्गत सारठ विधानसभा के शहरजोरी, बुधनाडीह, पलमा, मोहनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में दुमका लोकसभा के प्रत्याशी सीता सोरेन पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक को सम्बोधित किया.साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जनसंपर्क कर माताओं बहनों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

अनुसूची में शामिल किया

मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार में ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। भाजपा आदिवासियों की हितैषी है। भाजपा ने ही द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वो'च पद राष्ट्रपति बनाया है। झारखंडवासियों के मान और सम्मान को भाजपा ने रखा। अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड रा'य बनाया। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कई दशकों तक देश के शासन में रही। वह चाहती तो अलग झारखंड रा'य बना सकती थी, लेकिन ऐसा कांग्रेस नहीं किया। इसलिए कहता हूं कि ये लोग झारखंड के विरोधी हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा उन्हीं लोगों के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि पहले गांव तक सडक़ें नहीं थी। नदी-नाला में पुल-पुलिया भी नहीं था। आने-जाने में लोगों को कितनी कठिनाईयां होती थी। और घर में बिजली भी नहीं हुआ करता था। लेकिन जब देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और झारखंड में भाजपा की सरकार बनी। उसके बाद गांव तक सडक़े भी पहुंच गई। घरों तक बिजली भी पहुंच गया और नदी-नाला में पुल-पुलिया का भी निर्माण हुआ।

पांच लाख तक इलाज खर्च

प्रदेश अध्य्क्ष ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। वह प्रत्येक महीने मुफ्त में पांच किलो अनाज दे रहे हंै। आयुष्मान कार्ड से बढिय़ा अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। उन्होंने मतदाताओं से 1 जून को एक-एक वोट भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में देने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान सारठ विधायक रणधीर सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।