रांची (ब्यूरो) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपाई, नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सांसद सुनील कुमार सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए।

कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत,धारदार, सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी बनाने के साथ आगामी विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों और 11 अप्रैल को रांची में रा'य सरकार के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक जनांदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली झामुमो, कांग्रेस और राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है। भाजपा रा'य की सवातीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जनता सड़कों पर धरना देकर रा'य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त कर रही है। उन्होंने युवाओं के द्वारा नियोजन नीति के खिलाफ बुलाए गए ऐतिहासिक संथाल परगना बंद के लिए जनता का आभार प्रकट किया।

सरकार के प्रति बढ़ रहा गुस्सा

उन्होंने कहा कि सफेद झूठ बोलकर, लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली सरकार को अब सच से सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश दिनोदिन राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है।

प्रकाश ने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश भाजपा के बैनर तले राज्य के 32 हजार गांवों से रांची की धरती पर जनसैलाब उतरेगा। जनता इस भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार के सचिवालय को घेर कर उनके वादे को याद कराएगी। सरकार या तो अपना वादा निभाए या फिर कुर्सी छोड़े।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल लूट,घोटाले,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में लगी है। राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति भयावह है। यह देश का पहला राज्य है जहां मार्च लूट के तहत एक दिन में 5000 करोड़ रूपए की निकासी होती है। सरकार की लोक लुभावन योजनाओं का बुरा हाल है। साथ ही बजट के 11हजार करोड़ रुपया सरेंडर हो गए।

सिस्टम कोलैप्स हो गया हैै

राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता भगवान भरोसे जीवन बसर कर रही। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अतिरिक्त पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां की चर्चा हुई जिसमे बूथ सशक्तिकरण भियान,राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम की समीक्षा हुई।

आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस घर घर झंडा लगाकर मनाया जायेगा। साथ ही 6अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर 9.30बजे प्रात: माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनेंगे।