रांची (ब्यूरो) । ललित नारायण मिश्रा कालोनी के मंदिर परिसर में रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया$ मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह की ओर से कंबल वितरण किया गया$ कार्यक्रम का संचालन करते मुकेश प्रताप सिंह ने कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराते हुए गया सडक़, नाली व सामुदायिक भवन की मांग की$ इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने उपस्थित कॉलोनी के सदस्य को आश्वासन देते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद द्वारा जो भी संभव होगा वह क्षेत्र में विकास के लिए अनुमति प्रदान करेंगे$ इस मौके पर कॉलोनी के संरक्षक एसके झा, रमेश कुमार झा, अधिवक्ता नागमणि तिवारी, श्याम झा, समाजसेवी रीना मिश्रा, सुजीत झा, झमेला साहू, के ठाकुर, राजकरम यादव, शंभू यादव, पूर्व डीएसपी विवेकांनद झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

चार सडक़ों का शिलान्यास

तमाड़ प्रखंड में सात करोड़ रुपए की लागत से चार अलग अलग सडक़ों का शिलान्यास विधायक विकास कुमार मुंडा के निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने मिलकर संयुक्त रूप से किया$ सर्वप्रथम जेएमएम कार्यकर्ता मुन्ना महतो ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बधई पुलिस पिकेट से झुरकीडीह तक तथा मानकीडीह बधई से पारमडीह तक सडक़ निर्माण कार्य शिलान्यास किया$ वहीं दूसरी तरफ विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो ने मानकीडीह से कोठाडीह तथा परासी से गुमानडीह तक सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत्त शिलान्यास किया$ उक्त सडक़ें करीब सात करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत बनेंगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख अजय कुमार मुंडा, जिप सदस्य विजय सिंह मानकी,मुखिया ब्रम्हानंद मुंडा, राजकिशोर सिंह मुंडा, लक्ष्मी कांत मुंडा पंसस अश्विनिनी महतो, रंजित सेठ, निर्मल महतो, समीर महतो, धीरज महतो, कुमुद सिंह मुंडा, प्रताप सिंह मुंडा, ग्रीन सिंह मुंडा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।