रांची(ब्यूरो)। आज कार्निवल के पहले दिन कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की धूम रही। सबसे पहले ड्राइंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया, जहां बच्चों को पर्यावरण से संबंधित संदेश देने वाले चित्र बनाने थे। म्यूजिकल चेयर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों ने हिस्सा लिया। बेस्ट रिस्ट वॉच कॉम्पटीशन में युवाओं और युवतियों ने रैंप पर चलकर अपने रिस्ट वॉच की नुमाइश की। चॉकलेट ईटिंग कॉम्पटीशन में बच्चों को कम समय में ज्यादा चॉकलेट खाने की चुनौती थी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। देर शाम घुंघरू टूट गएगीत पर महिलाओं ने रैंप पर चलकर अपने पायल की नुमाइश की।

अकल बड़ी की भैंस

आज के सेल्फी टाइम का थीम था-अकल बड़ी की भैंस। लोगों ने भैंस को पुचकारते, सहलाते हुए साथ सेल्फी भी खींची। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विपुल नायक के दीपांजलि ग्रुप द्वारा किया गया डांस शो था। इसमें बच्चों ने गीतों पर जबरदस्त नृत्य पेश किया। इसके बाद डीजे वाले बाबू की बारी थी और डीजे ने सभी लोगों को नए पुराने गीतों के मिश्रण से झूमा दिया। शाम का अंतिम कार्यक्रम आउटफिट कॉम्पटीशन था जहां आज का थीम पीला रंग था। बड़ी संख्या में लोग पीले रंग के परिधान में आए थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतुल शाह देव, डॉ विद्या झा, सत्यप्रकाश चंदेल, अहसान अली, लोकेश, सौरव, आनंद आदि सक्रिय हैं। इवेंट्स का आयोजन सिनेमैटिक द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से अभिषेक, अनुष्का, सौम्या, आकाश, आदित्य, पीयूष, आदित्य, अभिषेक प्रसाद, शिवेश, अश्का सिंह, शगुन, अंशु, सलोनी, सत्यम सक्रिय हैं।

प्रतियोगिताओं के विजेता

-ड्राइंग प्रतियोगिता: हरीश, आकाश ,बिकम मुखर्जी, पलक, साध्वी

-म्यूजिकल चेयर: सरफोना, सपना, महेंद्र प्रसाद, फरहान, अंकित, नैंसी, इरफान, ऋषिकेश, अमन, अदिति।

-बेस्ट रिस्ट वॉच प्रतियोगिता: प्रशांत, तनिषा, राजीव

-घुंघरू टूट गए: पूजा, अनुराधा, स्नेहा

आज के कार्यक्रम

-स्लोगन लिखो प्रतियोगिता

-जैम शो

-टैलेंट हंट

-तेरी बिंदिया रे बेस्ट बिंदी प्रतियोगिता

-जैम शो

-चिप्स ईटिंग प्रतियोगिता

-करण जादूगर का मैजिक शो।

16 साल तक के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता (थीम- स्ट्रीट डांसर)

बेस्ट कपल डांस प्रतियोगिता

आउटफिट प्रतियोगिता (थीम रेड कलर)

लकी ड्रा