- सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

- रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर सहित 15 जिलों के उपायुक्त बदले

- सूरज कुमार बने जमशेदपुर के उपायुक्त

- राज्य के 18 आईएएस अफसरों का तबादला

राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। 15 जिलों में डीसी बदले गए हैं। इनमें राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर सहित अन्य जिले शामिल हैं। रांची के डीसी राय महिमापत रे को हटाते हुए राज्य सरकार ने झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को नया डीसी बनाया है। इसी तरह खूंटी के डीसी सूरज कुमार जमशेदपुर के नए उपायुक्त बनाए गए हैं, जबकि परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह धनबाद के उपायुक्त होंगे।

हटाए गए सीएम के ओएसडी गोपालजी तिवारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) गोपालजी तिवारी पद से हटा दिए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा। तिवारी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 10 जुलाई को उन्होंने नौ दिनों के अवकाश का आवेदन दिया था, तभी कयास लगाया जा रहा था कि उनका हटना तय है। वे पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

ये पहली बार बने डीसी

भोर सिंह यादव, दिव्यांशु झा, फैज अक अहमद, सुशांत गौरव व शशि रंजन

पांच प्रमोटी आईएएस भी बने डीसी

राजेश कुमार पाठक, चितरंजन कुमार, दिलीप कुमार टोप्पो, सुशील कुमार सिन्हा और कमलेश्वर प्रसाद सिंह।

दो डीसी को ही नया जिला, शेष कार्मिक भेजे गए

स्थानांतरित उपायुक्तों में खूंटी डीसी सूरज कुमार और गुमला डीसी शशि रंजन को ही नए जिले का उपायुक्त बनाया गया है। शेष को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान देने को कहा गया है।

जानें कौन कहां गये।

नाम कहां थे कहां गए

- मनीष रंजन प्रतीक्षारत कोल्हान आयुक्त

- राजेश कुमार शर्मा प्रतीक्षारत सचिव सूचना प्रोद्योगिकी एवं ई गर्वनेंस

- के श्रीनिवासन प्रतीक्षारत प्रभारी सचिव खान एवं भूत्तव विभाग

- राजेश कुमार पाठक विशेष सचिव कृषि पशुपालन उपायुक्त , गढ़वा

- चितरंजन कुमार पशुपालन निदेशक उपायुक्त, साहिबगंज

- दिलीप कुमार टोप्पो संयुक्त निर्वाचन आयुक्त उपायुक्त, लोहरदगा

- शिशिर कुमार सिन्हा आयुक्त आदिवासी कल्याण उपायुक्त, गुमला

- राजेश सिंह विशेष सचिव उच्च शिक्षा उपायुक्त बोकारो

- कमलेश्वर प्रसाद सिंह नगर आयुक्त, हजारीबाग उपायुक्त, देवघर

- उमाशंकर सिंह परियोजना निदेशक उपायुक्त,धनबाद

- छवि रंजन कृषि निदेशक उपायुक्त, रांची

- सूरज कुमार उपायुक्त, खूंटी उपायुक्त, जमशेदपुर

- शशि रंजन उपायुक्त, गुमला उपायुक्त, पलामू

- दिव्यांशु झा संयुक्त सचिव, योजना सह वित्त उपायुक्त, चतरा

- सुशांत गौरव निदेशक उच्च शिक्षा उपायुक्त, सिमडेगा

- फैज अक अहमद मुमताज परिवहन आयुक्त उपायुक्त, जामताड़ा

- भोर सिंह यादव वाणिज्य कर आयुक्त उपायुक्त,गोड्डा

- शशि रंजन कारा महानिरीक्षक उपायुक्त, खूंटी

---