रांची (ब्यूरो) । डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में नर्सरी सेक्शन के विद्यार्थियों को दीपावली उत्सव कार्यक्रम में अष्टलक्ष्मी रुप में प्रस्तुत किया गया। कक्षा तीसरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा तीन से कक्षा छह के शिक्षकों ने रामायण की प्रस्तुति दी। कक्षा सातवीं से दसवीं तक के शिक्षकों के मार्निंग एसेम्बली का आयोजन किया।

मनोरंजक खेल प्रस्तुत

साथ ही विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी मुखरों द्वारा उनके संगत हिंदी गीतों को पहचानने का मनोरंजक खेल प्रस्तुत किया गया। कक्षा तीन से छह तक के विद्यार्थियों के लिए गीतों के धुन को पहचान कर ग्रुप डांस के मनोरंजक खेल में शामिल किया गया।

प्राचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं कला शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन की देख रेख में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह एक अंतर हाउस प्रतियोगिता था। विजेता हाउस इस प्रकार हैं ग्रुप ए के प्रथम पुरस्कार मदर टेरेसा सदन। द्वितीय पुरस्कार गांधी सदन तथा तृतीय पुरस्कार सरोजिनी नायडू सदन को मिला ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार मदर टेरेसा सदन द्वितीय पुरस्कार गांधी सदन तथा तृतीय पुरस्कार टैगोर सदन को मिला। इस प्रतियोगिता के निर्णय निर्णायकों में कविता वर्मा, भावना कुमार तथा कला शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन थे।