रांची (ब्यूरो) । अरगोड़-कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर रांची के प्रंगरण में शुक्रवार को बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ दीपक कुमार सिन्हा एवं प्राचार्या सुषमा सिन्हा के द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का स्वागत शिक्षकों के द्वारा असेंबली में स्पीच, सॉन्ग, कविता एवं नृत्य प्रस्तुति के द्वारा किया गया। शिक्षकों और बच्चों के द्वारा सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता, नृत्य, फैंसी ड्रेस कंपटीशन और खेल-कूद का आयोजन किया।

महत्व पर डाला प्रकाश

प्री प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने बिस्किट रेस, फ्रॉग रेस, बैलून बर्स्टिंग रेस आदि में हिस्सा लिया। क्लास 1 से 10 तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्पोर्ट्स एवं म्यूजिकल चेयर में हिस्सा लेकर आनंद उठाया। विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए शिक्षकों ने बच्चों को गीत, कविता, चुटकुला आदि प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने बच्चों के बीच बाल दिवस की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह चाचा नेहरू को बच्चे और लाल गुलाब बेहद पसंद थे और जवाहरलाल नेहरू जी को चाचा नेहरू के नाम से क्यों पुकारा जाता है।

बच्चों को मिला पुरस्कार

मौके वरिष्ठ शिक्षक निर्मल कुमार चौधरी ने बच्चों के सामने एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्या सुषमा सिन्हा एवं उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा के द्वारा बच्चों को फैंसी ड्रेस कंपटीशन, राइम्स कंपटीशन, विभिन्न प्रकार के रेस कंपीटिशन एवं अन्य प्रतियोगिता के लिए चयनीत बच्चों के बीच पुरस्कार वितरित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को पेंसिल, शार्पनर, इरेजर, कलर पेंसिल, पेन, पुस्तक एवं स्वीट्स आदि सप्रेम भेंट के रूप में दिया गया।

इनका रहा योगदान

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में सुनीता धार, नफीस फातिमा, सुमन कुमारी, अंजू कुमारी, अर्शी बानो, अजविया फातिमा, रेणु मिश्रा, तबस्सुम खातून, पुरुषोत्तम पांडे, धीरज कुमार, सरिता कुमारी, सदफ रहमान, सोमा दास गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, स्निग्धा नाग, मनोरमा कुमारी, वीवेक कुमार, संदीप कुमार पांडे एवं तृषा कुमारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।