रांची (ब्यूरो): राजधानी के लोगों को आने वाले दिनों में हर 10 मिनट पर कहीं आने-जाने के लिए सिटी बस मिलेगी। अब लोगों को शहर में आवागमन करने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। न ही ऑटो या टोटो को मनमाना किराया देना होगा। आम लोगों की सुविधा के लिए रांची नगर निगम द्वारा शहर में अब 244 नई सिटी बसों का संचालन करने की तैयारी में जुट गया है। बसों के संचालन के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। डीपीआर के अनुमोदन के लिए निगम ने नगर विकास विभाग के पास भेजा है। डीपीआर की अनुमति मिलने के बाद निगम बसों को चलाने की तैयारी शुरू करेगा।

पीपीपी मोड पर खरीदारी

244 सिटी बस रांची की सडक़ों पर चलाने की डीपीआर तैयार की गई है। इन बसों की खरीदारी पीपीपी मोड पर की जाएगी, बस की खरीदारी प्राइवेट एजेंसी द्वारा की जाएगी, प्राइवेट एजेंसी के साथ मिलकर निगम बसों को चलाएगा। रांची शहर में किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी इसका रूटमैप रांची नगर निगम तैयार करेगा। जो भी प्राइवेट एजेंसी शहर में सिटी बस की खरीदारी करेगी, निगम द्वारा उसको परसेंटेज के आधार पर शेयर भी दिया जाएगा, बस का संचालन देखरेख और मेनटेनेंस की सारी जिम्मेवारी एजेंसी की होगी, रांची नगर निगम उसे सिर्फ रूट निर्धारण करके देगा।

अभी सिर्फ दो रूट पर बसें

244 नई बसें सिटी की सडक़ों पर उतर जाने के बाद शहर के हर रूट पर कहीं भी आने-जाने के लिए हर दस मिनट पर बस उपलब्ध होगी। वर्तमान में सिर्फ दो रूट पर ही बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसके कारण शहर के बहुत सारे इलाके में रहने वाले लोगों को सिटी बस की सेवा नहीं मिल पा रही है। जब बसों की संख्या बढ़ेगी तो एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए बसें उपलब्ध हो पाएंगी।

कार का कम होगा इस्तेमाल

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बेहतर नगर बस सुविधा उपलब्ध होने से निजी वाहनों का उपयोग कम से कम किया जा सकेगा। इससे ट्रैफि क जाम की समस्या पर कंट्रोल के साथ ही हम लोगों को काफ राहत भी होगी। वर्तमान में रांची शहर में प्राइवेट टैक्सी, ऑटो, टोटो का सफर शहर के लोग कर रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन कैब का किराया बहुत अधिक है, जो लोग अफॉर्ड नहीं कर पा रहे हैं।

एजेंसी की सारी जिम्मेवारी

बस का संचालन देखरेख और मेनटेनेंस की सारी जिम्मेवारी एजेंसी की होगी, रांची नगर निगम उसे सिर्फ रूट निर्धारण करके देगा। फिलहाल, सिर्फ दो ही रूट पर सवारी अभी सिटी बस से मुश्किल से सफर तय कर पा रहे हैं। एक रूट कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राजेंद्र चौक और दूसरा कचहरी चौक, कांटाटोली, बिरसा चौक होते हुए तुपुदाना तक का रूट है। शहर की 80 प्रतिशत आबादी को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

डेढ़ सौ से ज्यादा बसें कबाड़

राजधानी रांची में ट्रैफि क व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ आमलोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिले। इसको लेकर साल 2009 में 200 बसों की खरीदारी की गई। लेकिन मेनटेनेंस के अभाव में 160 बसें कबाड़ में तब्दील हो गई हैं। अब नगर निगम प्रशासन फि र से 242 बस खरीदने की योजना बना रहा है।

फेयर भी होगा कम

वर्तमान में रांची नगर निगम की ओर से तय किराया के अनुसार 0 से पांच किमी तक पांच रुपए है। पांच से 12 किमी के लिए लोगों को 10 रुपए, 12 से 20 किमी के लिए 15 रुपए और 20 किमी से अधिक का सफर करने वाले लोगों को 20 रुपए किराया देना होगा। अगर किसी ने इससे अधिक राशि वसूली है तो वे रांची नगर निगम के कंट्रोल नंबर को सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के फ ोन नंबर 06512200011 पर अपनी शिकायत यात्री दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद इस शिकायत के आधार पर निगम की ओर से संबंधित बस कंडक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।