रांची (ब्यूरो) । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रा'य सरकार पर राजधानी की गिरती हुई विधि व्यवस्था को लेकर चिंता प्रकट की है। प्रतुल ने कहा कि अभी रांची के एक बहुचर्चित बार में डीजे हत्याकांड की गूंज धीमी भी नहीं हुई थी कि 24 घंटे के भीतर रांची में पांच अलग-अलग वारदातों ने पुलिस की कलई खोल दी। ऐसा लगता अपराधी में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। नामकुम में सरहद पर ड्यूटी कर रहे एक सैनिक की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म होने का जघन्य वारदात हुआ है। उन्होंने कहा कि सरहद की रक्षा कर रहे जवान की पत्नी की इ'जत की रक्षा भी ये जंग लगा सिस्टम नहीं कर पाया। मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर नक्सलियों के द्वारा एक कंटेनर को आग लगाकर एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया।

सरगना नहीं पकड़ा रहा

प्रतुल ने कहा राजधानी रांची में ब्राउन शुगर का व्यापार भी धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस इक्का-दुक्का गिरफ्तारियां कर रही है, लेकिन सरगना तक नहीं पहुंच पा रही। इसके अतिरिक्त आज सुखदेव नगर थाना अंतर्गत बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे हैं एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए की लूट हो गई। इन चार बड़ी घटनाओं के बाद सुखदेव नगर में घटी 10,000 कैश और 2 लाख के गहने की चोरी तो छोटी घटना हो जाती है। प्रतुल ने सीएम से कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया। प्रतुल ने कहा कि राजधानी वासी हकलान है। सरकार के इकबाल को कायम और पुलिस के खुफिया तंत्र को मजबूत करें। प्रो एक्टिव पुलिसिंग शुरू हो। प्रतुल ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बने की अपराधी किसी घटना को अंजाम देने से पहले 10 बार सोचने को विवश हो जाएं।