रांची (ब्यूरो) । काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड, रांची द्वारा शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक हजार एक सौ एक नारियल का वितरण घर घर जाकर किया गया।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के पावन अवसर पर समिति द्वारा सफाई विद्युत सज्जा फल वितरण आदि सेवा कार्य किया जाता है।
घरों में जाकर दिया
इस वर्ष समिति द्वारा भवानी नगर, आनंद नगर, शिव शक्ति नगर, पूरानी रांची और ईरगू टोली में छठ व्रतियों के घर जाकर श्री फल नारियल वितरण किया गया।
इस अवसर पर रवि प्रकाश, सचिदानंद सोनी, चंदन वर्मा, मनोज कुमार, राजू वर्मा, गौतम सोनी, शुभम वर्मा, रामू सोनी, सौरभ वर्मा, सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
उम्मीदों का सूर्य अस्त नहीं होता
महापर्व छह पर नीरज गुप्ता ने कहा है कि लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का ही नाम है छठ महापर्व। दिवाली के 6 दिन बाद से ही नहाए खाए से लेकर खरना महाप्रसाद से शुरु होकर डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। यह पर्व पूरे 4 दिनों का होता है, जिसमें 2 दिनों का निर्जला व्रत होता है। यह पर्व सभी पर्वों में सबसे कठिन माना जाता है, छठ पर्व हम झारखड़ और बिहार के लोगों के लिए सिर्फ और सिर्फ पूजा ही नहीं है बल्कि यह एक इमोशंस है जिसे बस महसूस किया जा सकता है।