रांची (ब्यूरो) । आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में दीपावली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता तथा दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से ब'चों की छुपी हुई प्रतिभाएं निकल कर विद्यालय धरातल पर जगमगा उठी। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने दिया मेकिंग प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक वस्तुओं का प्रयोग करते हुए दिए को आकार दिया। वहीं दूसरी ओर रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक सौहार्द, प्रदूषण पर प्रहार तथा बालिकाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का संदेश देते हुए 14 वर्ष उपरांत राम जी के वनवास से लौटने की खुशी को बेहतरीन रंगों से दर्शाया।
अंधकार को दूर करें
स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने कहा दीपावली असत्य पर सत्य की जीत है अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का मार्ग है अत: हम अपने अ'छे कृतियों के द्वारा मन व समाज में फैले अंधकार को दूर कर ज्ञान व प्रेम का दीप जलाएं। उप प्राचार्य मनीष मिशाल ने कहा की दीपावली रोशनी व स्व'छता का पर्व है हमें अपने अ'छे कार्यों के द्वारा रोशनी फैलानी है। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलतम भूमिका निभाई। कक्षा 1 से 5 तक के दिया मेकिंग प्रतियोगिता के विजयी रहे, जबकिकक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स रंगोली प्रतियोगिता के विजयी रहे।
आरबी स्प्रिंगडेल में रंगोली कॉम्पटीशन
आरबी स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, हेथा, पतराटोली, रातू, में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम से दसवीं तक के ब'चों ने हिस्सा लिया। ब'चों ने पूरी उत्सुकता के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्राचार्या प्रवीणा सिंह ने ब'चों की सुंदर कल्पना एवं कलाकृति पर उन्हें बधाई दीं। अध्यक्ष मीरा शाहदेव ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। इससे ब'चे अपनी संस्कृति से अवगत होते हैं। साथ ही साथ रंगोली के रंग और डिजाइन हमारे मनोभावों पर साकारात्मक असर डालती है।