RANCHI : सिविल जज नियुक्ति परीक्षा में असफल कैंडिडेट्स ने आंसरशीट के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बुधवार को जेपीएससी ऑफिस में आरटीआइ के तहत कॉपी देखने के बाद कैंडिडेट्स ने कहा कि मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उनकी कापियों में लिखे गए जवाब में कई जगह कांट-छांट किए गए है। जो गलत है। इस मामलें की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

15 कैंडिडेट कापी देखने पहुंचे

बुधवार को दो बजे 15 कैंडिडेट अपनी कॉपी देखने जेपीएससी पहुंचे। विश्वंभर महतो ने बताया कि उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया। इस पर उन्होंने आरटीआइ का अनुमति पत्र कर्मचारियों को दिखाया। इसके बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। शोर और हंगामे के बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। तब जाकर उन्हें स्ट्रांग रूम में कॉपियां दिखाई गई।

क्या है मामला

सिविल जजों के 116 पोस्ट के लिए जेपीएससी ने जनवरी में मुख्य परीक्षा ली थी। इसमें कुल 59 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। दो महीने पहले मेंस का रिजल्ट आया था। इंटरव्यू के बाद एक महीने पहले फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। रिजल्ट से असंतुष्ट कैंडिडेट आरटीआइ के तहत कापी दिखाने की मांग कर रहे थे।

बास्केटबॉल डे-बोर्डिग में होगा प्लेयर्स का सेलेक्शन

कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और जैप 1 के सहयोग से डोरंडा स्थित बास्केटबॉल मैदान में 26 मार्च को बास्केटबॉल खिलाडि़यों का चयन किया जाएगा। डे-बोर्डिग बास्केटबॉल केंद्र के प्रशिक्षक मदन कुमार तमांग ने बताया कि इस मौके पर आठ से चौदह वर्ष तक के 15 ब्वॉयज एंड ग‌र्ल्स का सेलेक्शन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में अपने पहचान पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते है। सेलेक्टेड तीस खिलाडि़यों को झारखंड सरकार की ओर से डे-बोर्डिग प्रशिक्षण भत्ता एवं अन्य सुविधाएं दी जाएगी।