- रांची में 81 नए संक्रमितों की हुई पहचान, 77 रिकवर

- राज्य भर में 176 लोगों ने दी कोरोना को मात, 168 संक्रमित

राज्य में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 98 फीसदी के करीब (97.71 परसेंट) पहुंच गया है। इस बीच शुक्रवार को राज्य के 16 जिलों में 176 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। इसमें रांची के 77 मरीज शामिल हैं। वहीं रांची में 24 घंटे के भीतर 81 नए संक्रमितों की पहचान भी हुई। दूसरी ओर, जमशेदपुर में शुक्रवार को 21 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं इस जिले से 22 ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति भी पायी।

यहां से मिले इतने मरीज

शुक्रवार की रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 168 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 81, बोकारो से 16, चतरा से 1, देवघर से 6, धनबाद से 18, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 21, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 5, कोडरमा से 4, लातेहार से 2, पलामू से 6, रामगढ़ से 6 मरीज शामिल हैं।

12219 सैंपल्स की जांच

शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार होने के कारण कोरोना टेस्ट के लिए काफी कम लोग जांच केंद्रों तक पहुंचे। राज्य भर में केवल 10345 सैंपल्स कलेक्ट किए गए। एक दिन पहले के करीब दो हजार बैकलॉग सैंपल्स को मिलाकर शुक्रवार को 12219 सैंपल्स की जांच की गई। इसमें 176 पॉजिटिव और शेष की रिपोर्ट निगेटिव रही।

1587 एक्टिव केसेज

अब तक झारखंड में 113954 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 111351 हो चुके हैं। साथ ही 1016 लोगों की मौत भी हुई है। इस प्रकार अब राज्य में 1587 एक्टिव केसेज बचे हैं। एक दिन पहले 1595 एक्टिव केसेज थे। अच्छी खबर यह है कि शुक्रवार को कोरोना से राज्य भर में एक भी मौत नहीं हुई। 24 घंटे पहले दो मरीजों की मौत हुई थी, दोनों ही रांची के रहने वाले थे।