रांची (ब्यूरो) । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खखसीडीह बुथ न। 211 में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जानकारी हो कि पुरे भारत वर्ष में हर घर पवित्र स्थल से एवं धार्मिक स्थलों से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिट्टी संग्रहण किया जाना है, जो दिल्ली कर्तव्य पथ भेजा जाएगा।

अमृत वाटिका बनेगी

पूरे देश के इस पवित्र मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण होगा। चन्दन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है की उक्ति को सार्थक किया जाएगा। हर घर मिट्टी संग्रहण के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगाया गया। मेरी माटी मेरा देश के हर घर मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम में रांची जिला प्रभारी विनोद सिंह, रांची जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा सहित महावीर सोनी, विवेक कुमार गुप्ता, संजय दास, अमरजीत गोंझु, शिवनाथ गोंझु, गोविंद सिंह मुंडा, उदय महतो, बैजनाथ गोंझु, योगेन्द्र अहीर, सुधीर अहिर, सरस्वती देवी, सरला देवी रीता देवी, हरेकृष्ण अहीर समेत अन्य शामिल हुए।

जल उत्सव में पानी के संरक्षण पर जोर

तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के कुरकुट्टा पंचायत अंतर्गत जिलिंगसेरेंग में ग्राम प्रधान सागर सिंह मुंडा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कनीय अभियंता श्रीराम उरांव, मुखिया निरंजन सिंह मुंडा मुंडा, कॉर्डिनेटर विक्रम कुमार, जल सहिया रूबी देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान लोगों ने हर घर नल जल योजना के तहत जल उत्सव मनाया। मौके पर उपस्थित सभी ने जल संरक्षण एवं हर घर पर शुद्ध पेयजल उपयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कनीय अभियंता श्रीराम उरांव ने लोगों को जल संरक्षण पर जोर देते हुए बताया की हर घर नल जल योजना के तहत बनी प्रत्येक नल के समक्ष एक सोख्ता गड्ढा बनाकर जल का संरक्षण करें। ताकि जल को बेहतर ढंग से संरक्षण किया जा सके।