रांची(ब्यूरो)।कोरोना काल में जब खून का रिश्ता भी साथ देने को तैयार नहीं था। मिलना तो दूर लोग बात करना तक पसंद नहीं कर रहे थे। ऐसी विपरित परिस्थति में कुछ चुनिंदा लोग सामने आए और बिना लोभ-लालच के दूसरों की दिल खोलकर सेवा की। इनके लिए सम्मान तो बनता है। जी हां, दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने राजधानी रांची समेत राज्य भर की ऐसी 24 विभूतियों को अचीवर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया। सिटी के होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित समारोह में बतौर चीफ गेस्ट गवर्नर रमेश बैस व स्पेशल गेस्ट विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो मौजूद रहे। इस दौरान पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख व पद्मश्री मुकुंद नायक के अलावा 24 अन्य हस्तियों को सम्मानित किया गया। मौके पर दैनिक जागरण के एसजीएम मनोज गुप्ता तथा संपादक प्रदीप शुक्ला ने भी अपने विचार रखे।

सेवा कार्य का सम्मान जरूरी

गवर्नर रमेश बैस ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी ने भारी विपदा का सामना किया है। देश में जब कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा था तो इसने हमें जीवन का महत्व भी समझा दिया। इस दौरान लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा के लिए आगे आए चुनिंदा लोगों को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने सम्मानित करके अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी पालन किया है। उन्होंने कहा कि मैं जागरण समूह को बहुत पहले से जानता हूं, ये हमेशा सेवा की भावना से काम करता आ रहा है। अचीवर्स अवार्ड में सम्मानित सभी 24 विभूतियों का राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रिया अदा किया और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के इस प्रयास को सराहा।

पुण्य का काम है सेवा

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के अचीवर्स अवार्ड समारोह की सराहना करते हुए समाज सेवा के लिए आगे आए लोगों के सेवा भाव की भी तारीफ की। कहा कि आज जिस दौर से हम लोग गुजर रहे हैं उसमें सेवा की भावना ही सबसे पुण्य का काम है। कोरोना काल में कई लोग हमारे बीच नहीं रहे। जिनकी मृत्यु कोरोना काल में हुई उनके परिजनों को अंतिम दर्शन करने का भी मौका नहीं मिला। विधानसभा अध्यक्ष ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट को ऐसी हस्तियों को सम्मानित करने के लिए थैंक्स कहा। साथ ही दैनिक जागरण समूह की ओर से बच्चों की पढ़ाई मैं मदद करते हुए मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के विचार की भी तारीफ की।

ये हैैं अवार्डीज

1. अमरेश कुमार

2. डॉ अनुज कुमार

3. अनुराग मिश्रा

4. कुमुद झा

5. कुंदन कुमार

6. कुसुम रंजीता सिंह मुंडा

7. लाल प्रवीर नाथ शाहदेव

8. महबूब आलम

9. डॉ मणि मुक्ता

10. मनीष कुमार

11. मुकेश लाल

12. नवजोत अलंग रूबल एवं रंजीत सिंह राजपाल

13. डॉ पंकज कुमार

14. डॉ पंकज सोनी

15. पिंकी कुमारी

16. डॉ प्रकाश

17. प्रवीण गोस्वामी

18. रश्मी साहा

19. सजीत लकड़ा

20. शाहनवाज

21. डॉ सुशील कुमार

22. वंदना उपाध्याय

23. विश्वजीत घटक