RANCHI: काम तो सभी करते हैं लेकिन जब उस काम को अलग पहचान मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। जब उसी काम के लिए सम्मानित किया जाए तो आदमी का कद ऊंचा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के अचीवर्स अवार्ड में। जहां सिटी के कुछ चुनिंदा लोगों को कुछ अलग हटकर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। एक के बाद एक अचीवर्स मंच पर आते गए और सम्मानित होकर खुशी जाहिर की। अचीवर्स अवार्ड देने के लिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट को थैंक्स भी कहा। चीफ गेस्ट के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ, गेस्ट ऑफ ऑनर हॉकी प्लेयर असुंता लकड़ा, स्पेशल गेस्ट रिम्स डायरेक्टर डॉ। डीके सिंह ने दीप दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

संजय सेठ, सांसद, रांची

अखबार के बिना तो सबकुछ अधूरा लगता है। चाहे कितने भी चैनल आ जाएं लेकिन जो चीजें अखबार में दिखती हैं वो कहीं और नहीं मिलती। जागरण अखबार भी कुछ ऐसा ही है जो बदलाव लाने के लिए कई मुद्दों पर काम कर रहा है। आज पानी हो या हरियाली हम सभी को मिलकर साथ में इसे बचाने की जरूरत है। अचीवर्स से भी मैं यही कहूंगा कि वे अपनी फील्ड का काम करते हुए इसमें सहयोग करें।

डॉ। डीके सिंह, डायरेक्टर, रिम्स

मैं अखबार पढ़ता हूं। उसमें जो खास होता है वह होता है लेख और संपादकीय। जहां कुछ अलग जानकारी मिलती है। इसके अलावा जागरण अखबार से हमें कई और खबरें भी मिलती हैं जो सोसायटी में बदलाव ला सकती हैं। जहां तक अचीवर्स की बात है तो अपनी-अपनी फील्ड में कुछ अलग किया है। वे लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ते रहें और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।

असुंता लकड़ा, फॉर्मर कप्तान, इंडियन वूमेन हॉकी टीम

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने अचीवर्स को उनके काम के लिए सम्मान दिया है। उन्होंने कुछ अलग करते हुए अपनी पहचान बनाई है। इस अचीवमेंट के लिए जो संघर्ष किया है वह भी प्रशंसनीय है। जहां तक हॉकी की बात है तो मैं हरसंभव प्रयास कर रही हूं कि हॉकी को अच्छे प्लेटफार्म पर लाना है।

ये हैं अवार्डी

अमरदीप सिन्हा

अमरेश झा

आरीज फारूखी, विकास सौरभ

चंदन कुमार

डॉ। अनिताभ कुमार

महबूब खान

राहिल जफर

विकास कुमार जायसवाल

विश्वजीत घटक

हुबलाल महतो

इग्निश टोपनो

विपिन

सीमा सिंह

सचिन कुमार

पवन कुमार

टाइटल स्पांसर, एमडॉक

नवीन, श्रीकांत

को स्पांसर, प्रिंस इलेक्ट्रानिक्स

रोहन कुमार