रांची (ब्यूरो) । डालसा सचिव के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। पीएलवी सदस्य अनिमा मल्लिक के नेतृत्व में जेएसएलपीएस की महिलाओं के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान नशे से होने वाले नुकसान के बारे बताया गया। अनिमा मल्लिक ने कहा की नशापान से न सिर्फ आर्थिक और शारीरिक नुकसान होता है। बल्कि परिवारिक कलह भी होती है और परिवार में बच्चों पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है।

प्रतिष्ठा में भी कमी

मौके पर कहा गया कि नशापान करने से सामाजिक प्रतिष्ठा में भी कमी आती है। नशा करके गाड़ी चलाने से दुर्घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि से परिवारिक क्षति होती है। इसलिए हमें नाशपान से दूर रहने की जरूरत है। ताकी हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें और देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें।