रांची (ब्यूरो) । तमाड़ प्रखंड के सलगाडीह आनंद ढाबा में पांच परगना आदिवासी समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्णचंद्र मुंडा ने जबकि संचालन सुशील मुंडा ने किया। बैठक में आगामी करम महोत्सव मनाने के साथ ही तमाड़ में सार्वजनिक करम मिलन समारोह मनाने का सर्वसम्मति से लिया गया। जहां आदिवासी संस्कृति और परंपरा के साथ नृत्य संगीत का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में आदिवासी समाज के संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के साथ ही सामाजिक एकता को मजबूती बनाने के लिए लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, दिगंबर लोहरा, ललिन सिंह मुंडा आदि ने अपनी बातों को सभी के समक्ष रखा। बैठक में पूर्णचंद्र मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा के साथ ही शिशुपाल पातर, सुशील मुंडा, हरि सिंह मुंडा, दीनबंधु सिंह मुंडा, सबरन सिंह मुंडा, कन्हाई पातर, रक्षितेश मुंडा, नारायण सिंह मुंडा, श्याम सिंह मुंडा, बुधनलाल लोहरा, सुकरा मुंडा, नन्द किशोर सिंह मुंडा आदि शामिल थे।

मोतियाबिंद जांच शिविर में 30 मरीज मिले

प्रखण्ड क्षेत्र के उलीलोहर पंचायत भवन में वीर बिरसा ट्रस्ट बारेडीह व दृष्टि सुरक्षा केंद्र तमाड़ द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 56 मरीजों के आंखों की जांच की गई, जिसमें 30 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित थे। इस दौरान बताया गया कि मोतियाबिंद के सभी मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन बुंडू स्थित आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। जांच शिविर में मुख्य रूप से वीर बिरसा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, सचिव डोमन सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष अंगद महतो, सुमंत भारती, पंकज कुमार महतो मौजूद थे।