रांची (ब्यूरो) । दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार दुबे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रांची स्टेशन पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रांची जसमीत सिंह बिन्द्रा एवं मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की बारीकी से निरीक्षण किया तथा मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिन्द्रा, मुख्य अभियंता (स्टेशन विकास), मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

समय से पूरा करें

साथ ही रांची रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि अपर महाप्रबंधक ने रांची मंडल के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशनों का निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के झालिदा, मूरी, सिल्ली, गंगाघाट, टाटीसिलवे एवं नामकुम स्टेशनों का निरीक्षण किया था। इस निरिक्षण पर अपर महाप्रबंधक के साथ मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति गिरीश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) रमेश सिंह एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे। अपर महाप्रबंधक ने सभी स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्यो को समय से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा तथा चल रहे कार्यों में और तेजी लाने के के निर्देश दिए।