रांची: रांची से अहमदाबाद जाने वाले बिजनेस क्लास के लोगों के लिए अ<स्हृद्द-क्तञ्जस्>छी खबर है। जी हां, रांची से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सर्विस 20 दिसंबर से शुरू होगी। ये सेवा स्पाइस जेट शुरू करने जा रही है। अब यात्री हवाई मार्ग से रांची से सीधे अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। राज्य बनने के बीस साल बाद ये सेवा शुरू की जा रही है। जबकि व्यापारियों की लंबे समय से इस रूट के लिए सीधी विमान सेवा की मांग रही है।

वीक में तीन दिन सर्विस

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में इसके लिए स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली-रांची, रांची से मुंबई की सेवा भी शुरू की जाएगी। अब तक राज्य में अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा की व्यवस्था नहीं थी। इस सेवा के शुरू होने से सप्ताह में तीन दिन इस रूट की फ्लाइट मिलेगी।

दिल्ली व मुंबई के लिए भी फ्लाइट

स्पाइस की एयर बस-320 में 180 यात्री सफर कर सकते हैं। रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन विमान उड़ान भरेगा। रांची से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान रहेगी। वहीं स्पाइस जेट की रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो फ्लाइट और मुंबई के लिए हर दिन एक फ्लाइट होगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 0878 और एसजी 0879 का अहमदाबाद से उड़ान भरने का समय सुबह 8.20 बजे और रांची से उड़ान भरने का समय 8.50 बजे है।

बढ़ेगी विमानों के उड़ान

इसके साथ ही बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से उड़ान भरनेवाले विमानों की संख्या 21 हो जाएगी, जो पहले 17 थी। स्पाइस जेट रांची, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चार फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके शुरू होने के बाद रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन सात से आठ फ्लाइट हो जाएगी। इसमें इंडिगो की तीन, एयर इंडिया की एक, गो एयर की एक और एयर एशिया की एक उड़ान है। इसके साथ विस्तारा के दो विमान भी उड़ान भर रहे हैं। मुंबई के लिए प्रतिदिन इंडिगो और गो एयर की सेवा है। यहां के लिए एयर एशिया की वीकली फ्लाइट है।

फेडरेशन की रही है मांग

बता दें कि रांची से अहमदाबाद डायरेक्ट फ्लाइट के लिए फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉर्मस एडं इंडस्ट्रीज लंबे समय से मांग करता रहा है। लॉकडाउन के बाद भी इस संबध में मांग की गयी थी। विमान सेवा शुरू होने से मुख्य रूप से प्लास्टिक व्यापार में सुविधा होगी। राजधानी पिछले कुछ सालों में प्लास्टिक करोबार से जुड़ा है। जिसका कच्चा माल गुजरात समेत अलग अलग हिस्सों से आता है। इसके साथ कपड़ा व्यवसाय के लिए सूरत भी महत्वपूर्ण केंद्र है। एक अनुमान है कि इन क्षेत्रों से लगभग दस करोड़ का कारोबार होता है।