रांची (ब्यूरो) । सोमवार को सामाजिक संस्था क्राउड लायंस एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांके रोड स्थित डीएवी नीरजा सहाय पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियों को गांधी दर्शन कार्यक्रम के तहत धुर्वा स्थित छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्योदय आश्रम तिरिल, धुर्वा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस अवसर अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय चौधरी, सचिव भावना चौधरी, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव उपस्थित थीं।

आश्रम का भ्रमण किया

वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समाजिक संस्था क्राउड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी, सचिव मनप्रीत सिंह छ.बड़ा, निहाल सिंह सोढी, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर ब'चों ने 1928 में बनी झारखंड की सबसे पुरानी खादी संस्था छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान धुर्वा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित पूरे आश्रम का भ्रमण किया। यहां आकर विद्यार्थियों ने चरखा चलाने, तसर से धागा एव वस्त्र बनाने की विधि को बारिकी से जाना एव मधु की विशेषताओं की जानकारी भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

ब'चों ने गांधीजी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया।

गांधी दर्शन कार्यक्रम के तहत ब'चे काफी उत्साहित थे। मौके पर नेहा कुमारी, सुष्मिता मुखर्जी, समीर मिश्रा, प्रभा कुमारी, शारदा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, हमना आदि कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए एव सैंकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।