रांची (ब्यूरो) । नामकुम स्थित सदाबहार चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 31 से चल रहें श्री भागवत कथा पंडित संजय कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान के आने का कारण केवल भक्त है, भक्तों के लिए परमात्मा कुछ भी बन जाते हैं, चाहे वह नरसिंह अवतार, वामन अवतार, मछली सहित अन्य अवतार में रूप लेकर भक्तों का मदद के लिए प्रकट हो जाते हैं। भगवान श्रद्धालुओं के प्रेम के भूखे हैं।

भंडारे का आयोजन

कथा के पहले दिन भागवत महात्म धुंधकारी, मोक्ष दूसरा दिन चरित्र, तीसरे दिन जड़ भारत एवं गाजगृहक की कथा, चौथे दिन कृष्ण जन्म, पांचवें दिन कृष्ण बाल लीला व गोवर्धन पूजा छठ दिन रुक्मणी विवाह, सातवें दिन भागवत विश्राम सुखदेव विदाई, परीक्षित का मोक्ष अंतिम दिन हवन व भंडारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आसपास के लोगों ने बढ़-चढक़र श्रीभागवत कथा में शामिल हुए लोगों ने यहां के कमेटी के द्वारा इस आयोजन किया गया। मौके पर इस आयोजन को सफल बनाने में कनल नीलांबर झा, संजय त्रिपाठी, शत्रुघ्न तिवारी, अमरनाथ ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार झा, कैप्टन अरुण कुमार झा,पंकज तिवारी, विकास कुमार सिंह, अनुराग शर्मा अरुण कुमार तिवारी, सिद्धार्थ उर्फ बंटी पांडे ने किया।