रांची (ब्यूरो) । फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची में अंग्रेजी आशु संभाषण प्रतियोगिता (इंग्लिश एक्सटेंपर कॉम्प्टीशन) आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह विद्यालय के चार सदनों (आनंद दल, ज्ञान दल, मैत्री दल और शांति दल) के बीच की प्रतियोगिता थी। इसमें कई विषयों को समाहित किया गया था जिसमें भारत की बढ़ती जनसंख्या को शक्ति के रूप में विकसित करना, ध्यान न देना भी एक कला है, पर्यावरण संरक्षण, भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया के लाभ और हानि, बाईबल स्पेस इत्यादि प्रमुख थे। प्रतिभागियों के साथ साथ दर्शकों को भी बोलने का अवसर प्रदान किया गया और उनके अंक को उनके सदन के अंक में जोड़ दिया गया।

प्रतिभा का विकास

इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, सीनियर सेक्शन ईंचार्ज हनीत मुंजाल एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिकेत और प्रेयसी ने किया। प्राचार्य सिन्हा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में सर्वोन्मुखी प्रतिभा का विकास होता है। उनमें त्वरित संभाषण, वाचन, विषय पर पकड़, वाक्पटुता, समकालीन विषयों पर उनके विचार, सोच जैसी शक्तियों में बढ़ोत्तरी होती है।

विनर्स के नाम

कॉम्प्टीशन में प्रथम स्थान-अक्षिता कक्षा नवम, शांति दल, द्वितीय स्थान- सौम्या ऋद्धि कक्षा दसवीं अ शांति दल और तीसरा स्थान साहिल कक्षा बारहवीं विज्ञान मैत्री दल का नाम शामिल है।