रांची (ब्यूरो): रांची वीमेंस कॉलेज रांची में 23 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई एक की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कुमारी उर्वशी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाषण तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। मौके पर मुख्य अतिथि रांची वीमेंस कॉलेज, रांची की एनसीसी को-ऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ किरण तिवारी ने कहा कि हर साल 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 24 सितंबर, सन 1969 ई। को मनाया गया था।

व्यक्तित्व व चरित्र के विकास

डॉ कुमारी उर्वशी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत युवाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम संचालित करती है। इस संगठन की स्थापना की बात आजादी पूर्व से दिवगंत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समय से चल रही थी, जिसे अंतिम रूप सन 1969 ई में दिया गया। इसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते हैं। इनमें साक्षरता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीडि़त लोगों की सहायता जैसे कार्य शामिल हैैं। भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता में करीब 80 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

सीयूजे में ओपन क्विज आयोजित

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) में ओपन क्विज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीयूजे के वीसी प्रो क्षिति भूषण दास ने कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि प्रो एन कर और प्रो एसी पांडेय उपस्थित थे। डॉ सीएस द्विवेदी ने कार्यक्रम के समन्वयक के रूप भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ किरण जलेम ने किया। प्रश्न छात्रों की सामान्य जागरूकता पर आधारित थे। जज की भूमिका प्रो एन कर और प्रो एसी पांडेय ने निभाई। डॉ सीएस द्विवेदी तथा आयोजक दल के अन्य सदस्यों की मदद से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।