जमशेदपुर : आसनबनी से खासमहल तक पथ एवं पुलिया की खस्ता हालत को लेकर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात की। मुख्य सचिव ने तत्काल पथ सचिव सुनील कुमार को आवश्यक कार्यवाही करते हुए पथ एवं पुलिया के निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है।

3 साल पूर्व शुरू हुआ था निर्माण

ज्ञात हो कि पथ निर्माण विभाग द्वारा आसनबनी से खासमहल तक पथ एवं पुलिया निर्माण का कार्य तीन वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था। किन्तु पेयजल एवं च्वच्छता विभाग द्वारा जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाये जाने के कारण गो¨वदपुर हाल्ट तक ही सड़क का काम हो पाया। इस बीच ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गया। सड़क की स्थिति बदहाल है। इस कारण कई हादसे भी हो चुके हैं।

मुख्य सचिव को सौंपा मांग पत्र

1. बहरागोड़ा के केवला से कैमी तक की जर्जर सडक को दुरूस्त करना।

2. बहरागोडा में हृ॥ 6 के किनारे अवस्थित कृषि विभाग की 25 एकड जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना।

3. घाटशिला अनुमंडल के अस्थायी विद्युत कर्मियों के 6 महीने के बकाए बेतन का भुगतान।

4. बागबेडा और गो¨वदपुर जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द पूरा करना।

5. गोलमुरी के केबलटाउन में घरेलू उपभोक्ताओं को कमर्सियल कनेक्शन देना और सारे लोगों का सामूहिक बि¨लग होने की समस्या के निदान हेतु जुस्को प्रबंधन को आदेश निर्गत करना।

6. करनडीह में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का काम अविलंब शुरू करना।

7. एमजीएम अस्पताल की सीटी स्कैन म़शीन महीनों से खराब है, उसकी अविलंब मरम्मत कराना।