रांची (ब्यूरो): दूसरी बार रांची पहुंचीं भाग्यश्री ने कहा कि वो रांची की आबोहवा और यहां के लोगों की फैन हो चुकी हैं। उन्होंने फिर से रांची आने का वादा किया।

बहिष्कार का ट्रेंड ठीक नहीं

भाग्यश्री ने कहा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के बहिष्कार का जो ट्रेंड चल रहा है, उसे ठीक नहीं कहा जा सकता। एक फिल्म बनाने में हजारों लोगों का श्रम होता है। इससे अधिक की रोजी-रोटी चलती है। हमें इनका भी ध्यान रखना चाहिए। यह किसी एक धारा के लिए नहीं, सबके लिए है। भाग्यश्री ने कहा कि रांची का प्राकृतिक परिवेश बहुत अच्छा है। यहां फिल्म स्टूडियो की भी संभावना है। बस थोड़े और काम की जरूरत है। शहर की साफ-सफाई में थोड़ा और ध्यान दिया जाए। इसे और स्व'छ और सुंदर बनाया जा सकता है। झारखंड में शूटिंग के लिए बेहतर ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हो। राज्य पर प्रकृति मेहरबान है। यहां कई सुंदर-सुंदर फॉल हैं।

जीरो फिगर नहीं, स्वास्थ्य जरूरी

जीरो फिगर नहीं, स्वस्थ रहना जरूरी है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कैसे स्वस्थ रहें। क्या खाएं-पीयें। ऐसा न हो कि जीरो फिगर के चक्कर में अपने शरीर का ही कबाड़ा कर डालें। हमारे यहां स्वस्थ रहने के कई घरेलू नुस्खे रहे हैं। किचन एक तरह से आयुर्वेदशाला भी है। गर्म पानी और केसर ग्लोरी के लिए किया जाता है। हल्दी-दूध न जाने कब से हमारे यहां प्रचलित है। योग भी हमें स्वस्थ रखता है। खान-पान ऐसा हो, जो हमें शक्ति प्रदान करे और स्वस्थ रखे।

अपने किरदार से संतुष्ट हूं

भाग्यश्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अयोध्या में रामलीला प्रोग्राम में शामिल हुईं। इसमें उन्होंने शबरी माता का किरदार निभाया। एक कलाकार के रूप में हर तरह की एक्टिंग करने की कला होनी चाहिए। चाहे वह फिल्म हो, ओटीटी हो या नाटक मंचन, एक कलाकार को हर विधा में निपुण होना चाहिए।

कोरोना ने बदला फिल्मों का ट्रेंड

भाग्यश्री ने बताया कि दो साल के कोरोना काल में फिल्मों का ट्रेंड पूरी तरह से बदल दिया। अब लोग ओटीटी को भी बहुत पसंद कर रहे हैं और ओटीटी पर जितनी फिल्में बन रही हैं, उसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि आज भी लोग थिएटर में जाकर फिल्में देखना अधिक पसंद करते हैं और यह ट्रेड हमेशा रहेगा।

कभी मलाल नहीं रहा

मैंने प्यार किया फिल्म की सफलता के बाद मैंने शादी कर ली थी और मुझे इसका कोई मलाल नहीं है। मैैं कोई भी काम दिल से करती हूं। अब मेरे ब'चे आगे बढ़ रहे हैं यह देख कर मुझे खुशी हो रही है।

फिटनेस बहुत जरूरी

हर इंसान को फिट रहना बहुत जरूरी है और फिट रहने का एक ही तरीका है कि आप खुश रहें। खुश रहने से सुंदरता चेहरे पर दिखती है। फिट रहने के लिए खुद को मन से तैयार करना होता है। इसके लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं होती है।