रांची (ब्यूरो)।राजधानी रांची में क्रिमिनल्स का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात लालपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक सीआरपीएफ जवान को दो बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वारदात वद्र्धवान कंपाउंड स्थित खटाल के पास की है। स्थानीय लोगों ने घायल जवान राजेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी जांघ में गोली लगी है। मामले की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस फायरिंग मामले की तहकीकात में जुट गई है।

जमीन विवाद में मारी गोली

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में गोली मारी गई है। करीब 10 बजे बाइक से एक युवक आया और जवान पर गोली चला दिया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस को सौप दिया है। बताया जा रहा है गोली चलाने वाले युवक का नाम गुड्डू है।

भाई की शादी में आया है

बताया जा रहा है जवान जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं, जो भाई की शादी में रांची आया हुआ है। इसी बीच परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घायल सीआरपीएफ जवान राजेश कुमार छुट्टी पर अपने घर आया हुआ है। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।