कैसे हुई घटना?
लाल रंजन नाथ शाहदेव सुबह में मॉर्निंग वॉक करने के बाद घर के गेट के बाहर खड़े थे। वे घर के अंदर जा रहे थे कि तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगते ही वे नीचे गिर पड़े। उनके भाई लाल मनोज नाथ शाहदेव समेत अन्य लोगों ने आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया। लाल रंजन नाथ शाहदेव सिकनी कोलियरी ओनर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट भी हैं। साथ ही उनकी राजरथ नामक बस भी चलती है। गोली किसने और क्यों मारी, इस बाबत पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल, उनका इलाज अपोलो में किया जा रहा है। लाल रंजन नाथ शाहदेव को गोली मारे जाने की सूचना पर एमपी सुबोधकांत सहाय और हटिया एमएलए नवीन जायसवाल समेत हजारों लोग रिम्स पहुंचे।