रांची (ब्यूरो) । हॉकी झारखंड के सहयोग से हॉकी रांची द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2024 से 02 जून 2024 तक आयोजित फस्र्ट हॉकी र्रंची लीग महिला एवं पुरूष 2024 में बुधवार को 12वें दिन पुरुष एवं महिला वर्ग के 01-01 मैच खेले गए, जिसमें न पुरूष वर्ग में हॉकी गुमला ने जादूर अखाड़ा खूंटी को 04 - 02 से तथा महिला वर्ग में सुपर क्विन वुमेन क्लब ने न्यू राइजिंग स्तर हुलहुन्दू को 08 - 01 गोल से पराजित कर पूरे अंक हासिल किया।

इनका रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयन्त केरकेट्टा, असरिता लकडा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू इत्यादि उपस्थित थे। गुरुवार को महिला वर्ग के 02 मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच 2.00 बजे से साई रांची और किनी खूंटी, जबकि दूसरा मैच शाम चार बजे से हॉकी गुमला और सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, बरियातू में होगा।