रांची (ब्यूरो) । हॉकी झारखंड के सहयोग से हॉकी रांची द्वारा आयोजित पहला हॉकी रांची लीग महिला एवं पुरूष 2024 में 28वां दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मैच खेले गए पहला मैच पुरुष वर्ग के खेल गए जिसमें एनटीएचए जमशेदपुर और बापू क्लब के बीच खेला गया जिसमें मैच एक-एक गोल की बराबरी पर समाप्त हुई तथा मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के द्वारा किया गया जिसमें एनटीएचए जमशेदपुर की टीम ने बापू क्लब को 09 - 08 आठ से जीत हासिल की तथा महिला वर्ग में सुपर क्वीन वीमेन क्लब और सी एम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बरियातू के बीच खेला गया जिसमें सुपर क्वीन वोमेन क्लब ने सी एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू को 01 - 00 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

32वें मिनट में गोल

पुरुष वर्ग के मैच में एनटीएचए जमशेदपुर की ओर से 32वें मिनट में दिलबर बारला अपने टीम के लिए गोल किया तथा बापू क्लब की ओर से 58वें मिनट में विल्सन डोडराय ने अपने टीम के लिए बराबरी का गोल किया। महिला वर्ग के मैच में सुपर क्वीन वुमन क्लब की ओर से 21वें मिनट में अलबेला रानी टोप्पो ने अपने टीम के लिए गोल किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भोलानाथ सिंह, महासचिव हॉकी इंडिया एवं विशिष्ट अतिथि सुमराय टेटे - ध्यानचंद आवाडी, विश्वासी पूर्ति - एशियन गेम्स ब्राउन मेडलिस्ट, पुष्पा टोपनो - पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, एडलिन केरकेट्टा - कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट, असुंता लकडा - पूर्व कप्तान भारतीय महिला हॉकी टीम, पुष्पा प्रधान - एशियन गेम्स मेडलिस्ट, वीरेंद्र लकड़ा - पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, विजय शंकर सिंह - महासचिव हॉकी झारखंड, रजनीश कुमार - सीईओ हॉकी झारखंड, ओम प्रकाश ठाकुर - स्पोर्ट्स सेक्रेटरी साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची एवं गुरमीत सिंह राव - प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनटीएचए जमशेदपुर ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयन्त केरकेट्टा, असरिता लकडा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू इत्यादि उपस्थित थे।