रांची (ब्यूरो) । सोमवार को हॉकी झारखंड के सहयोग से हॉकी रांची द्वारा 20 अप्रैल से 02 जून 2024 तक आयोजित फस्र्ट हॉकी रांची लीग महिला एवं पुरूष 2024 में 24वें दिन पुरूष वर्ग के 02 मैच खेले गए$ पहले मैच सिनी खूंटी और हुनहुन्दू ब्रदर के बीच खेला गया जिसमें सिनी खूंटी ने हुनहुन्दू ब्रदर को 05 - 01 से तथा दूसरे मैच रेलवे और इंडोर हॉकी के बीच खेला गया, जिसमें रेलवे ने इंडोर हॉकी को 05 - 01 गोल से पराजित कर पूरे अंक हासिल किया$ पहले मैच में सिनी खूंटी की ओर से 9वें मिनट में स्वेटशील लकडा 37वें 46वें मिनट में संजय डांग 56वें मिनट में बंधन टोपनो एवं 60वें मिनट में बिराज टोपनो ने गोल किया तथा हुनहुन्दू ब्रदर की ओर से 14वें मिनट में आमरण भेंगरा ने अपने टीम के लिए 01 गोल किया$

एक गोल किया

वहीं दूसरे मैच में रेलवे की ओर से 03वें एवं 48वें एवं 51वें मिनट में प्रकाश 11वें एवं 54वें मिनट में अमरजीत एक्का तथा इंडोर हॉकी की ओर से 16वें मिनट में मतियास कंडुलना ने अपनी टीम के लिए एक गोल किया$ आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयन्त केरकेट्टा, असरिता लकडा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू इत्यादि उपस्थित थे$ वहीं मंगलवार को पुरुष वर्ग के 01 मैच खेले जाएंगे