--

---------------

- झारखंड का रिकवरी रेट 84.67 फीसदी हुआ

- राज्य भर में 1123 नए संक्रमित मिले, 1295 रिकवर

झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के बीच रिकवरी भी तेजी से हो रही है। मंगलवार को 1123 नए मरीजों की पहचान हुई, वहीं 1295 ने कोरोना को मात देते हुए विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हासिल किया। सबसे ज्यादा रांची के मरीज स्वस्थ हुए। यहां से 517 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वहीं मंगलवार को रांची में 319 नए संक्रमित भी पाए गए। वहीं 5 लोगों की मौत भी हुई। राज्य भर से मंगलवार को 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। रांची में पांच मरीजों की मौत के अलावा जमशेदपुर में 3, बोकारो में 2 तथा धनबाद व रामगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई।

मरने वालों की संख्या 700 हुई

झारखंड में अब तक कोरोना से 700 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें दस साल तक के बच्चों की संख्या केवल 3 है। वहीं 11 से 30 वर्ष की आयु के मृतकों की संख्या 28 है। 31 से 50 साल तक की उम्र के मृतकों की संख्या 139 है। 51 से 70 साल की उम्र के मृतक सबसे ज्यादा है। इस आयु वर्ग के कुल 344 लोगों की मौत हुई है। इसक अलावा 70 साल से अधिक उम्र के कुल 174 लोगों की मौत हुई है। अब तक जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 298 मरीजों की जान गई है। दूसरे स्थान पर रांची है, जहां 112 लोगों की मौत हुई है।

कहां से मिले कितने मरीज

झारखंड में मंगलवार को 1123 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 319, बोकारो से 119, चतरा से 4, देवघर से 28, धनबाद से 58, दुमका से 31, पूर्वी सिंहभूम से 209, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 8, गुमला से 7, हजारीबाग से 50, जामताड़ा से 15, खूंटी से 22, कोडरमा से 30, लातेहार से 36, लोहरदगा से 11, पलामू से 17, रामगढ़ से 17, साहेबगंज से 4, सरायकेला से 39, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 54 मरीज मिले। इस तरह अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 82540 पर पहुंच गया है। वहीं 69898 स्वस्थ हो चुके हैं और 700 की मौत हो चुकी है, जिसके बाद राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 11942 रह गई है।

यहां इतने मरीज हुए रिकवर

मंगलवार को 24 घंटे के भीतर 1,295 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 43, चतरा के एक, देवघर के 41, धनबाद के 99, दुमका के 10, पूर्वी सिंहभूम के 93, गढ़वा के 23, गिरिडीह के 29, गोड्डा के 36, गुमला के 41, हजारीबाग के 43, जामताड़ा के 07, खूंटी के 81, कोडरमा के 04, लातेहार के 01, लोहरदगा के 06, पाकुड़ के 20, पलामू के 46, रामगढ़ के 32, रांची के 517, सरायकेला खरसावां के 66, सिमडेगा के 02 तथा पश्चिमी सिंहभूम के 54 मरीज शामिल हैं।