-वार्डो व मोहल्लों में फॉगिंग और केमिकल का छिड़काव शुरू

-कई दिनों से नगर निगम नहीं करा रहा था फॉगिंग

-सिटी के हॉस्पिटलों में बढ़ गई है मरीजों की संख्या

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI(14 ह्रष्ह्ल): राजधानी में डेंगू के मरीज मिलने के बाद रांची नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुल गई है। मोहल्लों में सफाई को तेज कर दिया गया है। वहीं कोल्ड फॉगिंग के साथ केमिकल का छिड़काव भी शुरू कर दिया गया है। इससे पहले रांची नगर निगम के अधिकारी नींद में सो रहे थे। कोल्ड फॉगिंग का तो दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं था। अब सवाल यह उठता है कि क्या रांची नगर निगम को सिटी में डेंगू-चिकनगुनिया के कहर का इंतजार था। पिछले साल भी डेंगू-चिकनगुनिया ने राजधानी में कहर बरपाया था। इसके बाद नगर निगम रेस हुआ।

पांच माह पहले आई कोल्ड फॉगिंग मशीन

पांच महीने पहले रांची नगर निगम ने कोल्ड फॉगिंग के लिए तीन मशीनें मंगाई थीं। इसके बाद काफी दिनों तक यह मशीन स्टोर में खड़ी रही। इसके बाद जून में इस मशीन को चालू तो कर दिया गया। लेकिन कई इलाकों में फॉगिंग ही नहीं कराई जा रही थी। बार-बार कंप्लेन के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं थे।

रिम्स पहुंचे डेंगू-चिकनगुनिया के दर्जनों मरीज

रांची के कई इलाकों से डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज इलाज के लिए सिटी के हॉस्पिटलों में पहुंच रहे हैं। रिम्स में जहां मरीजों का आंकड़ा दो दर्जन से अधिक पार कर चुका है। वहीं सदर और प्राइवेट में भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।