- लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा और गिरिडीह में एंटी ह्यूमन ट्रैफि¨कग यूनिट थाने का होगा गठन

- रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पलामू, चाईबासा तथा दुमका जिले में पहले से संचालित है एएचटीयू थाना

-अवैध मानव व्यापार की रोकथाम, अपराध एवं आपराधिक गिरोहों से संबंधित रहेगा पूरा ब्यौरा

रांची : मानव तस्करी रोकने को राज्य के चार अन्य जिलों में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफि¨कग यूनिट (एएचटीयू) थाना खोलने से संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है। इन जिलों में लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा व गिरिडीह जिले शामिल हैं। प्रत्येक जिले में एक-एक एएचटीयू थाना होगा, जिसका कार्यक्षेत्र संबंधित जिले का संपूर्ण क्षेत्र होगा। यहां अवैध मानव व्यापार से संबंधित मामले पंजीकृत करने के साथ अनुसंधान भी किए जाएंगे। साथ ही अवैध मानव व्यापार की रोकथाम, रक्षा एवं अभियोजन के संधारण तथा अपराध एवं अपराधियों/ गिरोहों से संबंधित ब्यौरे रखे जाएंगे.वर्तमान में राज्य के आठ जिलों में एएचटीयू थाना कार्यरत हैं। इन जिलों में रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पलामू, चाईबासा तथा दुमका शामिल हैं।

सभी जिलों में खोले जाने हैं एएचटीयू थाने

केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफि¨कग यूनिट का गठन किया जाना है। इस सिलसिले में रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पलामू, चाईबासा तथा दुमका जिले में एएचटीयू थाने कार्यरत हैं। चार अन्य जिलों के लिए स्वीकृति मिल गई है, अन्य जिलों में एएचटीयू खोलने की प्रक्रिया चल रही है।