रांची (ब्यूरो) । चिरंजीवी प्ले स्कूल परिसर में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का शनिवार को चौथा दिन था। कैंप का प्रारंभ योगा से हुआ, जिसमें सभी ग्रुप के बच्चों को सूर्य नमस्कार, संतुलन आसन एवं प्राणायाम कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी ग्रुप के बच्चों को सुरीले गीत सिखाये गये। अलग-अलग ग्रुप के बच्चों के बीच क्विज का आयोजन भी कराया गया। सेमी क्लासिकल एवं वेस्टर्न डांस के अतिरिक्त बच्चों को ऑरिगामी द्वारा तरह तरह की आकर्षक आकृति बनाने की कला सिखाई गई। कैंप का मुख्य आकर्षण साइंस सिटी का भ्रमण था।

थ्री डी मूवी देखा

बच्चों को साइंस सिटी ले जाया गया जहां उन्होंने 3डी मूवी का आनंद लिया तथा विज्ञान के विभिन्न प्रयोग देखे।

रांची के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए 125 बच्चों के इस कैंप में हर प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तथा हर बच्चे की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चे बहुत कुछ नया सीख रहे हैं तथा कैंप का भरपूर आनंद ले रहे हैं।