सुबह 7:15 से 10:30 बजे तक चलेगी क्लास

रांची : रांची विवि में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निश्शुल्क को¨चग संचालित की जाती है। इसमें आर्थिक तौर पर कमजोर छात्र-छात्राओं का इंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से नामांकन होता है। बीते एक जून को छठे बैच में नामांकन के लिए टेस्ट हुआ था जिसका रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। इसमें 101 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। कुल 50 अंकों का टेस्ट हुआ था इसमें अधिकतम 48 मिले और न्यूनतम 22 अंक पर चयन हुआ। इनकी कक्षाएं 7 जून से शुरू हो जाएगी। कक्षा शुरू करने को लेकर रविवार को को¨चग के को-आर्डिनेटर डा। ए कपूर ने सभी फैकल्टी के साथ मी¨टग की। उन्होंने कहा कि हर दिन कक्षाएं समय पर शुरू हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। कहा, आनलाइन क्लास में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। हर किसी की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

हर दिन होगी तीन क्लास

को¨चग की कक्षाएं 7 जून से गूगल मीट के माध्यम से शुरू होगी। इसका उद्घाटन कुलपति डा। कामिनी कुमार करेंगी। पहले दिन छात्र-छात्राओं को डीएसडब्ल्यू डा। राजकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डा। आशीष कुमार झा, कॉमर्स डीन डा। जीपी त्रिवेदी भी संबोधित करेंगे। हर दिन तीन कक्षाएं सुबह 7:15 से 10:30 बजे तक होगी। 15 दिनों के बाद लेक्चर की रिकार्डिंग कर रांची विवि के रेडियो खांची पर भी प्रसारण किया जाएगा ताकि छात्र-छात्राओं को अधिक फायदा मिल सके। इसकी जिम्मेदारी फैकल्टी चंद्रमणि की होगी। ये नोट्स बनाकर वाट्सएप ग्रुप में भी डालेंगे। डा। ए। कपूर ने कहा कि कक्षाओं के लिए नौ फैकल्टी हैं। इसमें मैथ, जीएस, रिज¨नग के दो-दो तथा कंप्यूटर, इंग्लिश व साइंस के एक-एक फैकल्टी हैं।