रांची: सिटी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सावधानी ही इसका इलाज है। वहीं, राजधानी में सभी सेक्टर को खोल दिया गया है। इसके साथ ही बाजारों में भीड़ दिखने लगी है। मार्केट खुलने की अनुमति मिलने के बाद शोरूम ओनर्स भी लगातार सेफ्टी बरत रह हैं। दुकानों पर क्या है सुरक्षा के इंतजाम इसकी अपडेट जानकारी दैनिक जागरण आइनेक्स्ट लगातार अपने पाठको को दे रहा है। आज के अंक में पढि़ए फुटवियर शॉप, क्या है से सेफ्टी की व्यवस्था।

श्री लेदर्स शोरूम

मेन रोड रोस्पा टॉवर स्थित श्री लेदर में सुरक्षा को काफी अहमियत दी जा रही है। यहां बगैर मास्क और टेंपरेचर की जांच किए शॉप के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, एंट्री से पहले हैंड सेनेटाइज भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है। इसके बाद अंदर जाने से पहले गार्ड द्वारा कस्टमर का डिटेल भी लिया जा रहा है। सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार, शॉप में ट्रायल और एक्सचेंज पर रोक लगा दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो किया जा रहा है। एक बार में दस से अधिक लोगों के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

खादिम्स शोरूम

मेन रोड रोस्पा टॉवर में ही स्थित खादिम्स के शोरूम में भी सेफ्टी पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। एंट्री से पहले टेंपरेचर मापा जाता है। साथ ही मास्क की भी जांच की जा रही है। बगैर मास्क के शॉप में एंट्री नहीं दी जा रही है। अंदर जाने से पहले हैंड सेनेटाइज करना अनिवार्य है। शॉप में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है। एक बार में आठ लोगों से ज्यादा को एंट्री नहीं दी जा रही। स्टाफ भी सभी मानकों का पालन कर रहे हैं।

लिबर्टी शोरूम

सैनिक मार्केटं स्थित लिबर्टी के शोरूम में भी सुरक्षा को ही पहली प्राथमिकता दी जा रही है। यहां भी हैंड सैनेटाइज किए बगैर शॉप के अंदर एंट्री नहीं दी जा रही है। दुकान के अंदर सभी स्टाफ हैंड ग्लव्स और मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए सीटिंग अरेंजमेंट को भी दूर कर दिया गया है। कस्टमर के जाते ही सभी चेयर व काउंटर भी सेनेटाइज किए जा रहे हैं। कस्टमर को मास्क पहनना अनिवार्य है। शोरूम के अंदर एक बार में पांच से ज्यादा व्यक्तियों को एंट्री नहीं दी जा रही है। वहीं, ट्रायल या एक्सचेंज का भी कोई ऑप्शन नहीं है।

भारत शू बाजार

मेन रोड रोस्पा टॉवर के समीप स्थित भारत शू बाजार में आने वाले सभी ग्राहकों का सबसे पहले हैंड सेनेटाइज किया जाता है। इसके बाद बॉडी टेंपरेचर माप कर किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति दी जाती है। दुकान में डोर, हैंडल, चेयर व कांउटर को भी टाइम-टाइम पर सेनेटाइज किया जा रहा है। साथ ही यहां सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो किया जा रहा है। यहां भी नो ट्रायल है लेकिन यदि कोई ग्राहक पसंद आने और ट्रायल करने के बाद लेने से मना करता है तो उस प्रोडक्ट को 48 घंटे के लिए क्वारंटीन कर दिया जाता है।

हमलोग सेफ्टी के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। हर व्यक्ति के टेंपरेचर की जांच कर उसका डिटेल भी ले रहे हैं। मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रायल और एक्सचेंज पर रोक है।

- तलविंदर सिंह, श्री लेदर्स

कस्टमर को हैंड सेनेटाइज कराने और टेंपरेचर मापने के बाद ही एंट्री दी जाती है। हर व्यक्ति का डिटेल भी अपने रिकार्ड में रख रहे हैं। गाइडलाइंस के अनुसार, ट्रायल और एक्सचेंज बंद है।

-अभिनव राज, खादिम्स

शोरूम को अच्छी तरह से सफाई करने के बाद सेनेटाइज किया जाता है। चेयर और काउंटर दिन में कई बार सेनेटाइज होते हैं। संक्रमण से बचाव का हर संभव प्रयास यहां किया जा रहा है।

-कुलदीप तिवारी, लिबर्टी शोरूम

इन्फेक्शन के डर से कई लोग नहीं निकल रहे हैं। वैसे हमलोगों ने इन्फेक्शन से बचाव की सभी तैयारियां कर रखी हैं। लोगों को बिना मास्क के अंदर आने नहीं दिया जाता है।

-इंद्रजीत मेहता, भारत शू कंपनी