रांची (ब्यूरो) । आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची की स्टूडेंट हलीमा माजबीं ने (2022) मेडिकल कॉलेज के दाखिले के लिये आयोजित नीट - 2024 की परीक्षा में 720 में से 701अंक लाई है। ऑल इंडिया लेबल पर उसने 1545 रैंक हासिल की है। स्कूल के प्रिंसिपल अभय कुमार सिंह ने हलीमा की इस सफलता पर हलीमा और उसके माता- पिता को बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हलीमा ने क्लास 9 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची से ही पूरी की है। हलीमा ने अपने स्कूल टीचर्स तकिउल्ला रुचिरा, आभा, पीके मिश्रा और गीता का भी आभार जताया। हलीमा की इस सफलता पर स्कूल के सभी स्टूडेंट काफी प्रोत्साहित हुए हैं।

रमेश ने संजय सेठ को दी बधाई

प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य रमेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची के सांसद संजय सेठ को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। मौके पर रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संजय सेठ को रक्षा राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाना रांची के साथ पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संजय सेठ को केंद्रीय मंत्री बनाकर भाजपा के रांची के एक-एक कार्यकर्ताओं का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि संजय सेठ सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति हैं और वे हरेक कार्यकर्ता को हंस कर गले लगाते हैं। सांसद संजय सेठ की प्रतिभा को देखते हुये प्रधानमंत्री ने उन्हें केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री की जिम्मेवारी सौंपी है।